इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दिल्ली और और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। अगर दिल्ली की टीम जीत दर्ज करती है तो प्लऑफ में पहुंच जाएगी। नहीं तो बैंगलोर का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं मुंबई के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में टीम का यह आखिरी मैच है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिलेगा? या वो इस साल भी बेंच पर बैठे रह जाएंगे।
कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया था कि वे अंतिम मैच में कुछ नए चेहरों को मौका देंगे। अभी तक 13 मैचों में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) के लिए समीकरण बहुत सरल है, जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस (MI) को हराने की जरूरत है, जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) (-0.253) के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा।
पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली जीत से ही उन्हें लगातार दो मैचों में पूरे अंक हासिल हुए। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए डेविड वॉर्नर (427 रन) मिशेल मार्श (251 रन) और रोवमैन पॉवेल (207 रन) ने बल्लेबाजी में का प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव (20 विकेट) खलील अहमद (16 विकेट) और शार्दुल ठाकुर (13 विकेट) ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। जहां तक मुंबई इंडियंस का सवाल है तो तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं टिम डेविड ने भी दिखाया है कि वह कीरोन पोलार्ड की जगह भर सकते हैं।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
सरफराज खान, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 टीम-1
1 डेविड वार्नर, 2 इशान किशन, 3 तिलक वर्मा, 4 ऋषभ पंत, 5 टिम डेविड, 6 मिशेल मार्श, 7 डेनियल सैम्स, 8 अक्षर पटेल, 9 कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 खलील अहमद।
कप्तान: ऋषभ पंत, उपकप्तान: डेविड वार्नर, विकेटकीपर: इशान किशन।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 टीम-2
1 डेविड वार्नर, 2 रोहित शर्मा, 3 सरफराज खान, 4 मिशेल मार्श, 5 ऋषभ पंत, 6 रोवमैन पॉवेल, 7 ललित यादव, 8 कुलदीप यादव, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 रिले मेरेडिथ, 11 खलील अहमद।
कप्तान: रोहित शर्मा, उपकप्तान: मिशेल मार्श, विकेटकीपर: ऋषभ पंत।