IPL Auction 2021: अर्जुन तेंदुलकर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया दांव, दूसरी बार में हरभजन सिंह, केदार जाधव और करुण नायर भी बिके
IPL Players Auction 2021, CSK, RR, MI, KKR, RCB, KXIP, SRH, DC Team 2021 Players List: आईपीएल 2021 के लिए हुई नीलामी में कुल 57 खिलाड़ी बिके। इसमें 22 विदेशी रहे। कुल 61 स्लॉट खाली थे। इस हिसाब से 4 स्लॉट खाली रह गए। जिन टीमों के स्लॉट नहीं भरे वे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर रहीं।

IPL 2021 Players Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2021 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) में 18 फरवरी को कुल 57 खिलाड़ी बिके। इसमें 22 विदेशी रहे। कुल 61 स्लॉट खाली थे।इस हिसाब से 4 स्लॉट अब भी खाली रह गए। जिन टीमों के स्लॉट नहीं भरे वे राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर रहीं। राजस्थान के पास अब कुल 24 खिलाड़ी हैं, जबकि बंगलौर के पास कुल 22 खिलाड़ी।
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस सबसे मंहगे बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। भारतीय खिलाड़ियों में कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने नौ लाख 25 हजार रुपए में खरीदा। गौतम को चेन्नई ने बतौर ऑलराउंडर खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरेडिथ सबसे महंगे विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्हें पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपए में खरीदा। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन सबसे महंगे ऑलराउंडर रहे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा।
चेन्नई सुपरकिंग्स के पर्स में 2,55,00,000, दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 2,15,00,000, कोलकाता नाइटराइडर्स के पर्स में 3,20,00,000, मुंबई इंडियंस के पर्स में 3,65,00,000, पंजाब किंग्स के पर्स में 18,80,00,000, राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 13,65,00,000, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के पर्स में 35,00,000 और सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 6,95,00,000 रुपए बचे।
प्रीति जिंटा के हुए शाहरुख, ट्विटर पर फैंस ने लिए मजे
केदार जाधव भी बेस प्राइस में खरीद लिए गए। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि, करुण नायर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीद लिया। कोलकाता ने उन्हें खरीदने के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए। इसके अलावा कोलकाता ने हरभजन सिंह को भी खरीदा। कोलकाता ने उन्हें उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
Highlights
इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा, पीयूष चावला, उमेश यादव और शिवम दुबे, रिपुल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, चेतन सकारिया भी खरीदे गए। भारतीय खिलाड़ियों में केसी करियप्पा, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, एम हरिशंकर रेड्डी, वैभव अरोड़ा, युद्धवीर चरक, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, तेज गेंदबाज कुलदीप यादव, सुयश प्रभुदेसाई, कोना श्रीकर भरत, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जे सुचित भी खरीदे गए हैं।
पीयूष चावला इकलौते लेग स्पिनर हैं, जो इस नीलामी में खरीदे गए हैं। हरभजन सिंह को पहली बार नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। हालांकि, दूसरी बार नाम आने पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनमें रुचि दिखाई।
चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा। पुजारा 7 साल बाद आईपीएल में खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2014 में आईपीएल में खेला था। तब वह पंजाब किंग्स (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा थे। उसके बाद से उन्हें फ्रैंचाइजियों ने लगातार नजरअंदाज किया। पुजारा ने 30 आईपीएल मैचों में 390 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.52 और स्ट्राइक रेट 99.74 रहा है। उन्होंने 50 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स (तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
प्रीति जिंटा के सह मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स ने झाए रिचर्ड्सन को 14 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड मलान को भी अपने पाले में किया। डेविड मलान के लिए उसने डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए। झाए रिचर्डसन को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच काफी जंग हुई।
ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। मैक्सवेल को अपने पाले में करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और विराट कोहली की आरसीबी के बीच बेहतरीन 'जंग' देखने को मिली। हालांकि, बाजी कोहली की टीम ने मारी।
इंग्लैंड के स्टार स्पिनर मोइन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना बनाया। चेन्नई ने उन्हें सात करोड़ रुपए में खरीदा। चेन्नई के स्लॉट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी की जगह खाली थी, इसलिए अब वह किसी दूसरे विदेशी खिलाड़ी पर दांव नहीं लगाएगी।
राजस्थान रॉयल्स ने शिवम दुबे को 4 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। शिवम दुबे के पहले से ही महंगा बिकने का अंदाजा लगाया जा रहा था। शिवम दुबे का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दिल्ली ने उमेश को एक करोड़ रुपए में खरीदा। उमेश का बेस प्राइस भी एक करोड़ रुपए था।
उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। दिल्ली ने उमेश को एक करोड़ रुपए में खरीदा। उमेश का बेस प्राइस भी एक करोड़ रुपए था।
बोली के लिए सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। लेकिन वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय भी अनसोल्ड रहे। इसके बाद स्टीव स्मिथ का नाम पुकारा गया। उन पर पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 2 करोड़ की बोली लगाई।इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए में उन्हें अपने पाले में कर लिया।
अगले साल मेगा ऑक्शन है इसलिए इस बार आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में 298 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी खिलाड़ी हैं। एसोसिएट्स देश के भी 3 खिलाड़ी नीलामी की फाइनल सूची में शामिल हैं। इस नीलामी में सबसे भारी पर्स प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) का है। उसके पास 9 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 53.20 करोड़ रुपए हैं।
सभी 8 टीमें अधिकतम 61 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं। नीलामी में शामिल 227 खिलाड़ी अनकैप्ड (ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने अपने देश की ओर से सीनियर लेवल पर एक भी मैच नहीं खेला है) हैं।
नीलामी में शामिल 64 खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। नीलामी में शामिल 292 खिलाड़ियों में से 42 साल के नयन दोशी सबसे उम्रदराज हैं। वहीं, अफगानिस्तान के नूर अहमद (16 साल) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। दोनों का बेस प्राइज 20-20 लाख रुपये है। नयन ने 2001 से 2013 के बीच सौराष्ट्र, राजस्थान और सरे के लिए कुल 70 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। नूर अहमद ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में हिस्सा लिया था।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18 खिलाड़ियों को इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चौधरी , टिम सेफर्ट को रिटेन किया है। उसने 6 खिलाड़ी क्रिस ग्रीन, हैरी गर्ने, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, सिद्धेश लाड, टॉम बैंटन को रिलीज किया है। उसके पास 10.75 करोड़ रुपए हैं। वह एक विदेशी समेत सात खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन 18 खिलाड़ियों एमएस धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर को रिटेनी किया है। उसने 6 खिलाड़ियों को केदार जाधव, मुरली विजय, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह, शेन वॉटसन रिलीज किया है। उसके पास 22.9 करोड़ रुपए हैं। वह एक विदेशी समेत सात खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
सभी फ्रेंचाइ़जीस अपनी टीम में अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी ही रख सकते हैं। एक टीम में विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 8 हो सकती है। बता दें कि सभी 8 फ्रेंचाइजीस ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन जबकि 57 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
नीलामी से ठीक पहले हालांकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया है। मार्क वुड ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था और उन पर मुंबई इंडियंस समेत कई टीमों की नज़र थी।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा समेत 18 खिलाड़ियों आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान रिटेन किया है। सात खिलाड़ियों को प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, लसिथ मलिंगा (रिटायर), नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लेनेघन रिलीज किया है। उसके पास 15.35 करोड़ रुपए हैं। वह 4 विदेशी समेत 7 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसने संजू सैमसन को कप्तान बनाया है। इसके अलावा बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मार्कंडे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, एंड्रयू टॉय को अपनी टीम में बरकरार रखा है। उसने स्टीव स्मिथ समेत 8 खिलाड़ियों आकाश सिंह, अनिरुद्ध जोशी, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, टॉम करन, वरुण आरोन रिलीज किया है। उसके पर्स में 34.85 करोड़ रुपए हैं। वह तीन विदेशी समेत 8 खिलाड़ियों को खरीद सकता है।
पंजाब किंग्स ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, दर्शन नलकंडे, हरप्रीत बरार, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, एम अश्विन, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, रवि बिश्नोई, क्रिस जॉर्डन और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स समेत देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोशुआ फिलिप, पावन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जम्पा, केन रिचर्डसन को रिटेन किया है। वहीं, क्रिस मॉरिस, एरोन फिंच समेत शिवम दुबे, उमेश यादव, डेल स्टेन (अनुपलब्ध), मोइन अली, पार्थिव पटेल (रिटायर), पवन नेगी, इसुरु उडाना, गुरकीरत मान को रिलीज कर दिया है। उसके पर्स में 35.70 करोड़ रुपए हैं। वह चार विदेशी कुल 13 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।