इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 30 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने राजस्थान का दो मैचों से चला आ रहा विजय अभियान रोक दिया। साथ ही अंक तालिका में भी लंबी छलांग लगाई। अब वह सातवें नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान पहले से तीसरे नंबर पर खिसक गई। दिल्ली कैपिटल्स फिर से टॉप पर पहुंच गई। शिवम मावी मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
टूर्नामेंट के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट 174 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स नौ विकेट पर 137 रन ही बना पाया। संकट के समय में सभी की नजरें पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्ले से चमत्कार करने वाले राहुल तेवतिया पर थीं, लेकिन वह अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।
शुभमन गिल केकेआर के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद में 47 रन बनाए। इयोन मॉर्गन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। मॉर्गन ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। इन दोनों के अलावा नितीश राणा ने 17 गेंद में 22, आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 24 रन बनाए। सुनील नरेन 14 गेंद में 15 और पैट कमिंस 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2020 Live Score, KXIP vs MI Live Cricket Hindi Score Online:
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल रहे। उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट लिए। अंकित राजपूत 39, जयदेव उनादकट 14, राहुल तेवतिया 6 और टॉम करन 37 रन देकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। श्रेयस गोपाल और रियान पराग को सफलता हाथ नहीं लगी।
LIVE IPL 2020: KXIP vs MI Live Score Streaming Online
दोनों टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। राजस्थान ने अपने दोनों मैच जीते हैं। कोलकाता एक मैच जीता है, जबकि एक में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 मैच खेले गए हैं, जबकि एक मैच रद्द करना पड़ा है।
विराट कोहली ने टीम के साथ पूल में खेली वॉलीबॉल, गाया पंजाबी गाना फिर किया भांगड़ा; Video वायरल
टॉम करन ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सुनील नरेन के 19वें ओवर में 3 छक्के लगाए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 9 विकेट पर 126 रन है। उसे 6 गेंद में 49 रन बनाने हैं।
जोफ्रा आर्चर ने छक्के से अपना खाता खोला। हालांकि, वह यह लय बरकरार नहीं रख पाए। वह 6 रन के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। वरुण की गेंद पर कमलेश नागरकोटी ने उनका बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। जोफ्रा की जगह क्रीज पर जयदेव उनादकट आए हैं।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान ने अपना सातवां विकेट गंवाया। श्रेयस गोपाल सुनील नरेन की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके लगे। मैदानी अंपायर ने गोपाल को आउट नहीं दिया था, लेकिन कार्तिक ने DRS ले लिया और अंपायर को अंगुली उठानी पड़ी। गोपाल 7 गेंद में 5 रन बनाए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट 81 रन है।
राहुल तेवतिया इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। वह 10 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह 11वें ओवर की पांचवीें गेंद पर राजस्थान के छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड किया। तेवतिया की जगह श्रेयस गोपाल क्रीज पर आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 67 रन है।
10 ओवरों का खेल हो चुका है। मैच में अभी केकेआर ड्राइविंग सीट पर है। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 61 रन है। क्रीज पर राहुल तेवतिया और टॉम करन हैं। उसे जीत के लिए अभी 60 गेंद में 114 रन बनाने हैं।
आठवें की पहली गेंद पर कमलेश नागरकोटी ने केकेआर को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने रॉबिन उथप्पा को शिवम मावी के हाथों कैच कराया। नागरकोटी का आईपीएल में यह पहला विकेट है। इस ओवर की चौथी गेंद पर नागरकोटी ने अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने रियान पराग को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।
राजस्थान ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। गेंदबाज रहे शिवम मावी। मावी ने जोस बटलर के रूप में बड़ी मछली फंसाई। बटलर वरुण चक्रवर्ती के हाथों लपके गए। बटलर की जगह रियान पराग क्रीज पर आए हैं। मावी ने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और एक विकेट भी झटका।
5वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया। संजू सैमसन 9 गेंद में 8 रन बनाकर शिवम मावी की गेंद पर सुनील नरेन के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने अपने पहले दो मैचों में अर्धशतक जड़े थे। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर जोस बटलर हैं। बटलर 9 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांच ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 36 रन है।
5वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया। संजू सैमसन 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने पहले दो मैचों में अर्धशतक जड़े थे। उनकी जगह रॉबिन उथप्पा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर जोस बटलर हैं। बटलर 9 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान की ओर से स्टीव स्मिथ और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। केकेआर की ओर से पहला ओवर सुनील नरेन ने फेंका। उनके इस ओवर में 12 रन बने। दूसरा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑफ पर उनका कैच छूटा। हालांकि, अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने उन्हें विकेट के पीछे लपक लिया। स्मिथ की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए।
18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन है। इयोन मॉर्गन 16 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर कमलेश नागरकोटी हैं। उन्होंने अभी एक भी गेंद नहीं खेली है। इस ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस टॉम करन का शिकार बने। उन्हें संजू सैमसन ने लपका। कमिंस ने 10 गेंद में 12 रन बनाए।
14.3 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर 118 रन है। उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। आंद्रे रसेल आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 छक्के की मदद से 14 गेंद में 24 रन बनाए। रसेल की जगह पैट कमिंस क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर इयोन मॉर्गन हैं। रसेल को अंकित राजपूत ने जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया।
14 ओवरों का खेल हो चुका है। केकेआर 4 विकेट गंवा चुका है। स्कोरकार्ड में 108 रन टंगे हैं। 14वें ओवर में दिनेश कार्तिक एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। उनकी जगह इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए।
10 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 82 रन है। शुभमन गिल 29 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। नितीश राणा 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। 10वां ओवर राहुल तेवतिया ने फेंका। उनके इस ओवर में केकेआर ने राणा का विकेट गंवाया। राणा तेवतिया की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में डीप स्क्वायर लेग पर रियान पराग के हाथों लपके गए।
केकेआर ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में 42 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल और नितीश राणा हैं। गिल 16 गेंद में 19 और राणा 6 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। नरेन का विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम जयदेव उनादकट है।
केकेआर ने पावर प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में 42 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल और नितीश राणा हैं। गिल 16 गेंद में 19 और राणा 6 गेंद में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। नरेन का विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम जयदेव उनादकट है।
सुनील नरेन ने 9वीं गेंद में अपना खाता खोला। पांचवां ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर नरेन ने छक्का और चौका जड़ा। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह बोल्ड हो गए। सुनील नरेन ने 14 गेंद में 15 रन बनाए। उनकी जगह नितीश राणा क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं। 5 ओवरों के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 36 रन है।
दूसरा ओवर अंकित राजपूत लेकर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर 2 रन लिए। इस ओवर में शुभमन ने 9 रन बनाए। हालांकि, दूसरे ओवर के बाद भी सुनील नरेन अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सुनील नरेन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए। शुरुआती तीन गेंदों में शुभमन खाता नहीं खोल पाए। सुनील नरेन पांचवीं गेंद पर बीट हुए। सुनील नरेन आखिरी गेंद पर भी आउट होने से बचे, हालांकि, भाग्यशाली रहे कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा नहीं लिया।
राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, रियान पराग, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट।
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभाई है। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है। ऐसी स्थिति में अगर केकेआर को रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसेल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।