टूर्नामेंट में 7 हार के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। वह आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। चेन्नई की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। 5 बार फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो बार फाइनल नहीं खेल पाई है। 2015 और 2016 सीजन में टीम प्रतिबंध लगने के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई थी। इस बार प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी सभी मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी।
टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो चेन्नई और राजस्थान के मैच से रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैच से पहले फाफ डुप्लेसिस सिर्फ टॉप-5 में थे। वे अभी भी तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उनके 10 मैच में 375 रन हैं। केएल राहुल पहले और मयंक अग्रवाल दूसरे नंबर पर काबिज हैं। गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 10 मैच में 13 विकेट हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।
अंकतालिका में टीमों की स्थिति (20 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | पॉइंट | नेट रनरेट |
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 7 | 2 | 0 | 14 | +0.921 |
2 | मुंबई इंडियंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +1.201 |
3 | रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | -0.096 |
4 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.607 |
5 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | -0.591 |
6 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | +0.008 |
7 | किंग्स इलेवन पंजाब | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -0.262 |
8 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.463 |
टॉप-5 बल्लेबाज (20 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | बल्लेबाज | टीम | मैच | रन | हाइएस्ट | स्ट्राइक रेट |
1 | केएल राहुल | पंजाब | 9 | 525 | 132* | 135.65 |
2 | मयंक अग्रवाल | पंजाब | 9 | 393 | 106 | 159.10 |
3 | फाफ डुप्लेसिस | चेन्नई | 10 | 375 | 87* | 141.50 |
4 | शिखर धवन | दिल्ली | 9 | 359 | 101* | 143.02 |
5 | विराट कोहली | बंगलौर | 9 | 347 | 90* | 127.57 |
टॉप-5 गेंदबाज (20 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)
क्रम | गेंदबाज | टीम | मैच | ओवर | विकेट | इकॉनमी | रन |
1 | कगिसो रबाडा | दिल्ली | 9 | 35.4 | 19 | 7.68 | 274 |
2 | जसप्रीत बुमराह | मुंबई | 9 | 36 | 15 | 7.44 | 268 |
3 | मोहम्मद शमी | पंजाब | 9 | 34.4 | 14 | 8.59 | 298 |
4 | जोफ्रा आर्चर | राजस्थान | 10 | 39.4 | 13 | 6.75 | 268 |
5 | युजवेंद्र चहल | बंगलौर | 9 | 34 | 13 | 7.64 | 260 |