दिल्ली ने आरसीबी को हराकर दर्ज की चौथी जीत, सीजन में दूसरी बार हारी विराट कोहली की टीम
दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंद पर 53 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 19वां मैच में सोमवार (5 अक्टूबर) को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने यह मुकाबला 59 रनों से अपने नाम कर लिया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए।
दिल्ली के गेंदबाजों ने आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया। विराट कोहली 43, एरॉन फिंच 13, मोइन अली 11, एबी डिविलियर्स 9 और देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए रबाडा के अलावा एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने डिविलियर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर पटेल को 2 और रविचंद्रन अश्विन को 1 सफलता मिली।
RCB vs DC: मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली से लिया ‘बदला’, 24 गेंद पर ही जड़ दिया अर्धशतक
दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंद पर 53 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर (11) को मोइन अली ने देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। शिखर धवन 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ 23 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
Highlights
दिल्ली ने यह मुकाबला 59 रनों से अपने नाम कर लिया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए। दिल्ली के गेंदबाजों ने आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया। विराट कोहली 43, एरॉन फिंच 13, मोइन अली 11, एबी डिविलियर्स 9 और देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए रबाडा के अलावा एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने डिविलियर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर पटेल को 2 और रविचंद्रन अश्विन को 1 सफलता मिली।
आरसीबी की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 82 रन और बनाने हैं। यह मुश्किल काम है। उसके धुरंधर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कगिसो रबाडा ने वॉशिंगटन सुंदर को रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराकर टीम को छठा झटका दिया। सुंदर ने 11 गेंद पारी में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए। विराट कोहली 39 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर पंत ने उनका कैच लिया।
आरसीबी ने 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 91रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 37 गेंद पर 42 और वॉशिंगटन सुंदर 2 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 7 ओवर में 105 रन बनाने हैं। विराट कोहली के रहते हुए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। वे जब तक क्रीज पर हैं, टीम का विश्वास बना हुआ है। मोइन अली 11 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए।
आरसीबी की टीम के 7 ओवर में 3 विकेट पर 49 रन हैं। उसके ओपनर देवदत्त पडिक्कल और एरॉन फिंच के अलावा एबी डिविलियर्स भी पवेलियन लौट गए। डिविलियर्स ने 6 गेंद पर 9 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके जड़े। एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और मोइन अली क्रीज पर टिके हुए हैं।
आरसीबी की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती 4 ओवर में 27 रन पर उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। देवदत्त पडिक्कल को रविचंद्रन अश्विन ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। एरॉन फिंच 14 गेंद पर 13 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। उन्होंने एक चौका लगाया।
दिल्ली ने बंगलौर को 197 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंद पर 53 रन बनाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
मार्कस स्टोइनिस और ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने 28 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी कर ली। पंत 15 गेंद पर 14 और स्टोइनिस 18 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 4 ओवरों में दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 14 ओवर हो गए हैं। उसने 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 8 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। ऋषभ पंत 12 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एक चौका लगाया है। दोनों बल्लेबाज तेजी से बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। आखिरी 6 ओवर में वो विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
दिल्ली को तीसरा झटका मोइन अली ने दिया। टूर्नामेंट में अपने पहले ही ओवर में मोइन ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अय्यर ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अय्यर का बल्ला इस मैच में नहीं चला। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। अय्यर के बाद मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वे 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। धवन ने इस दौरान तीन चौके लगाए। इसुरू उदाना की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया। धवन के बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 23 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर डिविलियर्स ने उनका कैच लिया। पृथ्वी ने 5 चौके और दो छक्के लगाए। दिल्ली ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं गंवाया। उसने 6 ओवर में 63 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन 14 गेंद पर 20 और पृथ्वी 22 गेंद पर 42 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर युजवेंद्र चहल के पहले ओवर मे दो चौके और एक छक्का लगाया।
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 35 रन की साझेदारी कर ली है। पृथ्वी शॉ 157.14 और धवन 120.00 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। पृथ्वी ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद पर 22 रन बनाए हैं। धवन ने एक चौके की मदद से 10 गेंद पर 12 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने पारी की आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में बंगलौर के इसुरू उदाना को तीन चौके जड़ दिए। पृथ्वी के साथ बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन क्रीज पर उतरे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।
आरसीबी ने टीम में दो बदलाव किए। एडम जम्पा पेट की समस्या के कारण बाहर हो गए। उनके स्थान पर मोइन अली को टीम में शामिल किया गया है। गुरकीरत सिंह मान की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में रखा है। दिल्ली ने एक बदलाव किया है। उसने चोटिल अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल को टीम में रखा है। मिश्रा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
कगिसो रबाडा ने पिछले 18 मैच में एक न एक विकेट लिए हैं। उनके विकेट लेने का क्रम 2017 से चला आ रहा है। वे इस सीजन में अब तक 8 विकेट चटका चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ वे घातक गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
आरसीबी की तरफ से युवा देवदत्त पडिक्कल ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक चार मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 174 रन बनाए हैं। अगर एरॉन फिंच भी बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो आरसीबी की सलामी जोड़ी को रोकना आसान नहीं होगा। कोहली की फॉर्म में वापसी से आरसीबी को राहत मिली होगी। इससे शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डिविलियर्स तथा शिवम दुबे और गुरकीरत सिंह पर से दबाव कम होगा।
कगिसो रबाडा ने दिल्ली की गेंदबाजी की कमान अच्छी तरह से संभाली हैं, हालांकि केकेआर के खिलाफ वह नहीं चल पाए थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे ने शुरुआती और डैथ ओवरों में दिल्ली की तरफ से शानदार भूमिका निभाई है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। ईशांत शर्मा की जगह चुने गए हर्षल पटेल ने भी चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन और स्टोइनिस प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
दिल्ली की टीम को मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा उंगली के चोटिल होने की वजह से आज का मैच नहीं खेलेंगे। अमित मिश्रा को यह चोट शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी। अमित मिश्रा के स्कैन की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। टीम ने बयान जारी कर कहा, ''मिश्रा का गेंदबाजी डालने वाला हाथ चोटिल है। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनका खेलना तय नहीं है। मिश्रा अच्छी फॉर्म में है और टीम उनके साथ खतरा लेने के बारे में बिल्कुल भी विचार नहीं कर रही है।
इसी बीच यह खबर सामने आई है कि भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भुवनेश्वर को सीएसके के खिलाफ अपना आखिरी ओवर करते हुए चोट लगी थी। इस वजह से वह ओवर पूरा नहीं कर पाए थे। उनकी जगह खलील अहमद ने 19वें ओवर को पूरा किया, जबकि अब्दुल ने पारी का आखिरी ओवर डाला था। भुवी का चोटिल होकर टूर्नमेंट से बाहर होना हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है। यह तेज गेंदबाज फ्रैंचाइजी की सफलता में अहम भूमिका निभाते आ रहा है।
पिछले मैच में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाने वाली दिल्ली के सामने विराट कोहली एंड ब्रिगेड की बड़ी चुनौती रहेगी। बंगलौर के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।