RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद लगातार दूसरे मैच में जीता, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम; RCB को 5 विकेट से रौंदा
जेसन होल्डर ने तीन छक्के लगाकर मैच को हैदराबाद के नाम कर दिया। वे 10 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋद्धिमान साहा ने 39 और मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। डेविड वॉर्नर, केन विलियमस और अभिषेक शर्मा ने 8-8 रन बनाए। आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी ये लगातार दूसरी और कुल छठी जीत है। इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। वहीं, आरसीबी की टीम मुश्किल में फंस गई है। अब उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।
हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ टॉप-4 में पहुंच गई है। उसके 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं। आरसीबी ने उसे जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दिया था। हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट पर इसे हासिल कर लिया। जेसन होल्डर ने तीन छक्के लगाकर मैच को हैदराबाद के नाम कर दिया। वे 10 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋद्धिमान साहा ने 39 और मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। डेविड वॉर्नर, केन विलियमस और अभिषेक शर्मा ने 8-8 रन बनाए। आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए।
इससे पहले हैदराबाद ने आरसीबी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन पर रोक दिया। जोश फिलिप ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने 24 और वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान 15 रन पर नाबाद रहे। कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वे 7 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।
Match 52, Sharjah Cricket Stadium, 31 Oct, 2020
Highlights
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में उसकी ये लगातार दूसरी और कुल छठी जीत है। इस जीत के बाद हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। वहीं, आरसीबी की टीम मुश्किल में फंस गई है। अब उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी और दूसरी टीमों के रनरेट पर नजर बनाए रखना होगा।
हैदराबाद की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए हैं। साहा 28 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, केन विलियमसन ने 3 रन बनाए हैं। साहा ने अपनी पारी में 3 चौके और एक लम्बा छक्का लगाया है। हैदराबाद को जीत के लिए 10 ओवर में 47 रन बनाने हैं।
डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद मनीष पांडे और ऋद्धिमान साहा ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। मनीष पांडे 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, साहा ने 16 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया है।
हैदराबाद को पहला झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वे 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 8 रन की पारी में एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद मनीष पांडे क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर ऋद्धिमान साहा टिके हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने आरसीबी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन पर रोक दिया। हैदराबाद को 121 रनों का लक्ष्य मिला। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन जोश फिलिप ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाए। गुरकीरत सिंह मान 15 रनों पर नाबाद रहे। कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वे 7 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
आरसीबी कील टीम मुश्किल में है। 18 ओवर में उसने 5 विकेट पर 111 रन बनाए हैं। गुरकीरत सिंह मान 18 गेंद पर 11 और क्रिस मॉरिस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर 18 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। टी नटराजन ने अपनी गेंद पर उनका कैच लिया। आरसीबी को आखिरी दो ओवरों में कम से कम 25-30 रन बनाने होंगे।
एबी डिविलियर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 24 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। शाहबाज नदीम की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच लिया। डिविलियर्स के बाद जोश फिलिप भी चलते बने। राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे ने उनका कैच लिया। फिलिप ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए।
आरसीबी की टीम मुश्किल में है। उसने 9 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 52 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स और जोश फिलिप क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 16 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी कर ली है। डिविलियर्स 15 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं। हैरानी की बात है कि उन्होंने 15 गेंद में एक भी बाउंड्री ने जड़ा है। दूसरी ओर, फिलिप ने 24 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 4 चौके निकले हैं। डिविलियर्स और फिलिप तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों विकेट संभालकर तेज बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
आरसीबी की टीम मुश्किल में है। उसने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में उसका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल आउट हो चुके हैं। जोश फिलिप 13 और एबी डिविलियर्स 3 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 7 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। संदीप शर्मा की गेंद पर केन विलियमसन ने उनका कैच लिया। कोहली के बाद क्रीज पर एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए हैं। जोश फिलिप दूसरे छोर पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 3 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 13 रन ही बनाए। इस दौरान उसने देवदत्त पडिक्कल का महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिया। पडिक्कल 8 गेंद पर 5 रन बनाने के बाद संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, टी नटराजन।
देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, इसुरू उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आरसीबी ने टीम में दो बदलाव किए। उसने शिवम दुबे और डेल स्टेन को टीम से बाहर कर लिया। दोनों के स्थान पर इसुरू उदाना और नवदीप सैनी को शामिल किया। दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम में विजय शंकर नहीं हैं। वो पिछले मैच में चोटिल हो गए थे।