दिल्ली के गेंदबाजों के आगे नहीं चले आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाज, 59 रनों से मिली हार; स्टोइनिस और रबाडा बने हीरो
स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 26 गेंद की पारी में स्टोइनिस ने 6 चौके और 2 चौके लगाए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने स्टोइनिस के साथ 43 गेंद पर 89 रनों की साझेदारी की। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। उसके 8 अंक हो गए हैं। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने उसे 197 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
दिल्ली के लिए मैच के हीरो मार्कस स्टोइनिस और कगिसो रबाडा बने। रबाडा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया। दिल्ली के गेंदबाजों ने आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया।
विराट कोहली 43, एरॉन फिंच 13, मोइन अली 11, एबी डिविलियर्स 9 और देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए रबाडा के अलावा एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने डिविलियर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर पटेल को 2 और रविचंद्रन अश्विन को 1 सफलता मिली।
IPL 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
इससे पहले दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 26 गेंद की पारी में स्टोइनिस ने 6 चौके और 2 चौके लगाए। ऋषभ पंत25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने स्टोइनिस के साथ 43 गेंद पर 89 रनों की साझेदारी की। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर 7 गेंद पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
RCB vs DC: मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली से लिया ‘बदला’, 24 गेंद पर ही जड़ दिया अर्धशतक
Highlights
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। उसके 8 अंक हो गए हैं। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने उसे 197 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
आरसीबी की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 82 रन और बनाने हैं। यह मुश्किल काम है। उसके धुरंधर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कगिसो रबाडा ने वॉशिंगटन सुंदर को रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराकर टीम को छठा झटका दिया। सुंदर ने 11 गेंद पारी में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए।
विराट कोहली 39 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर पंत ने उनका कैच लिया। आरसीबी ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिके हुए हैं। आरसीबी के लिए जीत मुश्किल लग रही है। दिल्ली की कसी गेंदबाजी के सामने 197 रन के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल है।
आरसीबी को चौथा झटका 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। अक्षर पटेल की गेंद पर मोइन अली सिक्स मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बाउंड्री पर खड़े शिमरॉन हेटमायर के हाथों में चली गई। मोइन ने 12 गेंद पर 11 रन बनाए। विराट कोहली एक छोर पर टिके हुए हैं। आरसीबी को जीत के लिए तेजी से रन बनाने होंगे।
आरसीबी को सबसे बड़ा झटका छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। एनरिच नोर्त्जे ने एबी डिविलियर्स को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। डिविलियर्स ने 6 गेंद पर 9 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। विराट कोहली और मोइन अली क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
आरसीबी की टीम को पहला झटका तीसरे ओवर के अंत में लगा। देवदत्त पडिक्कल को अश्विन ने स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। पडिक्कल इस सीजन में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन आज वे बेहतर शुरुआत नहीं दिला सके। आरसीबी ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच 12 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने उसे 197 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। उसके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 26 गेंद की पारी में स्टोइनिस ने 6 चौके और 2 चौके लगाए। ऋषभ पंत25 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने स्टोइनिस के साथ 43 गेंद पर 89 रनों की साझेदारी की। पंत ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर 7 गेंद पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 23 गेंद पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 22 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी दो ओवर में कम से कम 25-30 रन और बनाना चाहेंगे।
दिल्ली ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत 13 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। स्टोइनिस ने 15वें ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया था।
बंगलौर के गेंदबाजों ने मैच में वापसी कर ली है। पिछले दो ओवर में दिल्ली के बल्लेबाज सिर्फ एक चौका लगा सके हैं। युजवेंद्र चहल की गेंद पर ऋषभ पंत ने चौका लगाया। पंत के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। पंत और स्टोइनिस तेजी से बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
दिल्ली के 11 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन हो गए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। शिखर धवन 28 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसुरू उदाना की गेंद पर मोइन अली ने उनका कैच लिया। अय्यर और पंत के पास 9 ओवर बाकी हैं। दोनों बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट लगाने में माहिर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिक गए हैं। टीम ने 9 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। अय्यर ने 6 गेंद पर 6 रन बनाए हैं। इसमें एक चौका शामिल है। धवन ने 26 गेंद पर 30 रन जड़ दिए हैं। धवन ने इस दौरान तीन चौके लगाए हैं। वे अब तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 23 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने उनका कैच लिया। सिराज का टूर्नामेंट में यह पहला ओवर था। पृथ्वी ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में प्रयोग करते हुए युजवेंद्र चहल को पावरप्ले में बॉलिंग के लिए बुलाया। चहल की शुरुआत खराब रही। पृथ्वी शॉ ने उन्हें एक चौका और एक छक्का मारा। इसके बाद शिखर धवन ने भी एक चौका जड़ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने इस ओवर में दिल्ली का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।
पृथ्वी शॉ ने दिल्ली को आक्रामक शुरुआत दी है। उन्होंने 11 गेंद पर 20 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम ने 3 ओवर में 31 रन बना लिए हैं। उसके दोनों ओपनर अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। शिखर धवनल ने एक चौके की मदद से 8 गेंद पर 10 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ क्रीज पर आए हैं। पृथ्वी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए बंगलौर के गेंदबाज इसुरू उदाना की जमकर धुनाई की। उन्होंने उदाना को लगातार तीन चौके मारे।
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।
देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इसुरू उदाना, वॉशिंगटन सुंदर, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बंगलौर के कोच साइमन कैटिच ने जीतने वाली एकादश में बदलाव करने से मना कर दिया है। दुबई में दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार को स्विंग मिली है। इसे देखते हुए एडम जम्पा की जगह डेल स्टेन को शामिल किया जा सकता है। दिल्ली की बात करें तो दो खिलाड़ी उसके चोटिल हैं। पृथ्वी शॉ और अमित मिश्रा को लेकर टीम चिंतित है। पृथ्वी की जगह अजिंक्य रहाणे और मिश्रा की जगह अक्षर पटेल खेल सकते हैं। रहाणे इस सीजन में टीम से जुड़े हैं। उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। मिश्रा पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।