चेन्नई ने दिल्ली को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रेयस अय्यर की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए। धवन 58 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में 5 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 24 और श्रेयस अय्यर ने 23 रनों का योगदान दिया।
IPL 2020 Live Score, SRH vs KKR Live Cricket Score: यहां जानिए कोलकाता-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स
इससे पहले चेन्नई ने 4 विकेट पर 179 रन बनाए। अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी को धो दिया। दोनों ने मिलकर 21 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी की। रायुडू ने 25 गेंद पर नाबाद 45 और जडेजा ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 58 और शेन वॉटसन ने 36 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर आउट हुए।
शतक ठोक धवन ने रचा इतिहास, चेन्नई ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
स्मिथ-उथप्पा ने छुआ कीर्तिमान; डेब्यू मैच में ही छाया यह खिलाड़ी, देखें Video
[ie_ipl_scorecard match_id=47971]
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे। अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे। अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 53 गेंद पर 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ एलेक्स कैरी मैदान पर हैं। दिल्ली की टीम को 2 ओवर में जीत के लिए 21 रनों की आवश्यकता है। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चेन्नई को जीत के लिए धवन का विकेट चाहिए।
दिल्ली की टीम ने 3 विकेट पर 15 ओवर में 129 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 44 गेंद पर 79 और मार्कस स्टोइनिस 11 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 51 रनों की आवश्यकता है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर ली है। चेन्नई को मैच जीतने के लिए फटाफट विकेट निकालने होंगे।
चेन्नई को तीसरी सफलता 12वें ओवर में मिली। ड्वेन ब्रावो ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अय्यर ने 23 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। ब्रावो की गेंद पर बाउंड्री पर उनका कैच फाफ डुप्लेसिस ने लिया। अय्यर के बाद क्रीज पर विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस उतरे हैं। धवन 62 रन बनाकर नाबाद हैं।
दिल्ली की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 30 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपना 40वां अर्धशतक लगाया। साथ ही लगातार दूसरे मैच में उन्होंने अर्धसतक जड़ा। श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर ली है।
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 18 गेंद पर 29 रन की साझेदारी कर ली है। धवन तेजी से रन बना रहे हैं। उन्होंने 22 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 37 रन बना लिए हैं। अय्यर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली को शुरुआती झटकों से बाहर निकाल लिया है।
अजिंक्य रहाणे 10 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक चाहर की गेंद पर सैम करन ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया। इस कैच को देखने के बाद रहाणे भी हैरान हो गए। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। शिखर धवन एक छोर से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पृथ्वी शॉ पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर आउट हो गए। दीपक चाहर ने अपनी गेंद पर उनका कैच लिया। चाहर ने अपने आईपीएल करियर में पांचवीं बार पृथ्वी शॉ को आउट किया। हर बार पावरप्ले में ही उनका विकेट लिया। पृथ्वी के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए हैं।
सीएसके ने दिल्ली को 180 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने 4 विकेट पर 179 रन बनाए। अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी को धो दिया। दोनों ने मिलकर 21 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी की। रायुडू ने 25 गेंद पर नाबाद 45 और जडेजा ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। रायुडू ने अपनी पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए। जडेजा ने 4 छक्के जड़े।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला फिर से नहीं चला। वे 5 गेंद पर 3 रन बनाकर एनरिच नोर्त्जे का शिकार बन गए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। अंबाती रायुडू तीन छक्के लगा चुके हैं। वे तेजी से रन बना रहे हैं। उनके साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
फाफ डुप्लेसिस 47 गेंद पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर शिखर धवन ने उनका शानदार कैच लिया। डुप्लेसिस ने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं। धोनी के साथ अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।
चेन्नई को दूसरा झटका शेन वॉटसन के रूप में लगा। वे 28 गेंद पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वॉटसन ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें बोल्ड किया। वॉटसन ने फाफ डुप्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक लगाया।
चेन्नई की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस और वॉटसन तेजी से रन बना रहे हैं। डुप्लेसि 38 और वॉटसन 34 रन पर पहुंच गए हैं। टीम के दोनों खिलाड़ियों ने 71 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। वे अब पारी के दूसरे हाफ में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
चेन्नई की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस और वॉटसन तेजी से रन बना रहे हैं। डुप्लेसि 38 और वॉटसन 34 रन पर पहुंच गए हैं। टीम के दोनों खिलाड़ियों ने 71 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। वे अब पारी के दूसरे हाफ में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पावरप्ले यानी 6 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 39 रन बनाए। शारजाह में किसी भी टीम का पावरप्ले में यह सबसे कम स्कोर है। फाफ डुप्लेसिस और शेन वॉटसन क्रीज पर टिके हुए है। शारजाह के छोटे मैदान पर दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स की शुुरआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज सैम करन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। तुशार देशपांडे की गेंद पर एनरिच नोर्त्जे ने उनका कैच लिया। करन ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया था, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर ऑफ साइड की ओर चली गई। नोर्त्जे ने शानदार कैच लिया।
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नोर्त्जे, तुषार देशपांडे।
फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने ऋषभ पंत को फिट होने के लिए एक और मैच का मौका दिया है। उन्हें रेस्ट दिया गया है। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम ने एक बदलाव किया। उसने लेग स्पिनर पीयूष चावला को बाहर कर दिया। उनके स्थान पर केदार जाधव को टीम में रखा गया है।