इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 22वें मुकाबले में 8 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) को 69 रन से हरा दिया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 16.5 ओवरों में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब की यह लगातार चौथी हार है।
पंजाब की ओर से निकोलस पूरन हाइएस्ट स्कोरर रहे। पूरन ने आईपीएल 2020 का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 37 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल और अर्शदीप सिंह आउट हुए। ये तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। रवि बिश्नोई 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
पूरन से पहले पहले मुजीब उर रहमान एक, मनदीप सिंह 6, ग्लेन मैक्सवेल 7, केएल राहुल और सिमरन सिंह 11-11 और मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद एक, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 3 बदलाव के साथ उतरा।
IPL 2020 Live Score, SRH vs KXIP Live Cricket Score Online in Hindi
हैदराबाद के ओपनर डेविड वार्नर ने 40 गेंद में 52 और जॉनी बेयरस्टो ने 55 गेंद में 97 रन बनाए। केन विलियमसन 20 और अभिषेक शर्मा 12 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे। इनके अलावा हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। पंजाब की ओर से रवि बिश्नोई ने 29 रन देकर 3 और अर्शदीप ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। एक विकेट मोहम्मद शमी ने लिया।
राशिद खान ने 13वां ओवर फेंका। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर मनदीप सिंह को बोल्ड कर दिया। मनदीप 6 गेंद में 6 रन बनाए। उनकी जगह मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए। 13वें ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन है।
टी नटराजन 11वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल प्रियम गर्ग के डायरेक्ट हिट का शिकार हुए। वह 12 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मनदीप सिंह क्रीज पर आए। 11 ओवर के बाद पंजाब के 4 विकेट पर 105 रन हैं। दूसरे छोर पर निकोलस पूरन हैं। वह 25 गेंद में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।
निकोलस पूरन ने 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल 2020 का सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम है। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेद में अर्धशतक लगाया था। 9 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 91 रन है। 9वें ओवर में निकोलस पूरन ने 4 छक्के और एक चौका लगाया।
किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल दुर्भाग्यशाली रहे। डेविड वार्नर के थ्रो पर खलील अहमद ने उन्हें रन आउट कर दिया। उनकी जगह सिमरन सिंह क्रीज पर आए। हालांकि, वह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। खलील अहमद ने पांचवां ओवर फेंका। इस ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने सिमरन सिंह का कैच लपका। उनकी जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं। मयंक ने 6 गेंद में 9 और सिमरन सिंह ने 8 गेंद में 11 रन बनाए। 6 ओवरों के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 45 रन है।
पिछली 7 गेंदों में मैच पूरी तरह बदल गया है। इस दौरान हैदराबाद ने सिर्फ 1 रन बनाया और 3 विकेट गंवाए। इनमें से 2 विकेट रवि बिश्नोई के खाते में गए, जबकि अर्शदीप ने मनीष पांडे को पवेलियन की राह दिखाई। रवि ने 16वें ओवर की पहली और चौथी गेंद पर क्रमशः डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के विकेट लिए। बेयरस्टो आपईपीएल में अपना दूसरा शतक बनाने से चूक गए। वह 97 रनब बनाकर आउट हुए। उनकी जगह आए मनीष पांडे को अर्शदीप ने अपनी ही गेंद पर लपका।
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका पंजाब के खिलाफ यह लगातारा 9वां अर्धशतक है। वार्नर ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 14वां ओवर मुजीब उर रहमान लेकर आए। उनके ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 16 रन बने। इससे पहले हैदराबाद ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 130 रन बनाए थे। 13वां ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। इस ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो ने चौका लगाने की कोशिश की, लेकिन शमी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, बेयरस्टो चौथी गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने में सफल रहे। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। 13 ओवर खत्म होने के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 138 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो 44 गेंद में 81 और डेविड वार्नर 35 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हैदराबाद ने 11 ओवर में बिना विकेट खोए 120 रन बनाए। उसका 10 ओवरों में स्कोर बिना विकेट खोए 100 रन था। बेयरस्टो ने 11वें ओवर में एक चौका और 2 छक्के जड़े। वह 35 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो ने 10वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।
6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल पूरा हो चुका है। 6 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन है। छठा ओवर मुजीब उर रहमान ने फेंका। उनके इस ओवर में 6 रन बने। आखिरी गेंद पर रन आउट की अपील भी हुई। हालांकि, थर्ड अंपायर ने उसे नकार दिया। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में अब तक 1000 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप कर चुके हैं। हैदराबाद ने 5वें ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। 5 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन था।
दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने 6 रन दिए। जॉनी बेयरस्टो ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। तीसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। उनके इस ओवर में 7 रन बने। इस ओवर में भी वार्नर ने चौका लगाया। चौथा ओवर शेल्डन कॉटरेल ने फेंका। इस ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने तीन चौके मारे।
शेल्डन कॉटरेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर आए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। इस ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर वार्नर ने 2 चौके लगाए। चौथी गेंद वाइड हो गई और बाउंड्री के पार भी चली गई।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सिमरन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, खलील अहमद।
इस आईपीएल में डेथ ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे कम नेट रनरेट (8.88) है। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब का सबसे ज्यादा है। डेथ ओवरों में पंजाब का नेट रनरेट 14.81 है।
डेविड वार्नर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 819 रन बनाए हैं। वह पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछली 8 पारियों में लगातार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।