IPL 2020, KKR vs MI Live Cricket Score Streaming Online on Hotstar, Star Sports 1: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 5वें मैच में 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और रोहित शर्मा को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। केकेआर 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाया। उसकी ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 30 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा ने 24 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटनिसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कीरोन पोलार्ड के खाते में आया।
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 54 गेंद में 80 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्हें शिवम मावी ने पवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और एक छक्के के दम पर 28 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार रन आउट हुए। रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गए।
IPL 2020 Live Score, KKR vs MI Live Cricket Score Online:
इन दोनों के अलावा सौरभ तिवारी ने 13 गेंद में 21 और हार्दिक ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। हार्दिक आंद्रे रसेल की गेंद पर हिट विकेट हुए। कीरोन पोलार्ड 7 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से शिवम मावी सबसे सफल रहे। उन्होंने दो विकेट चटकाए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। पैट कमिंस खासे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 49 रन दिए, लेकिन एक भी सफलता हाथ नहीं लगी।
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) इस समय मुश्किल में है। उसके 7 विकेट गिर चुके हैं, जबकि स्कोरबोर्ड पर 103 रन ही टंगे हैं। 7वें बल्लेबाज के रूप में निखिल नाइक पवेलियन लौटे। निखिल नाइक का विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में गया। उनसे पहले 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता को दो बड़े झटके दिए। बुमराह ने रसेल को बोल्ड किया और इयोन मॉर्गन को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 82 रन है। क्रीज पर इयोन मॉर्गन और आंद्रे रसेल है। केकेआर को 42 गेंद में 114 रन बनाने हैं। लक्ष्य कठिन है, लेकिन रसेल के रहते कुछ भी असंभव है। ऐसे में कोलकाता के फैंस को अब भी जीत की उम्मीद बनी हुई है।
11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कार्तिक ने 5 चौके की मदद से 23 गेंद में 30 रन बनाए। इस समय कोलकाता का स्कोर 10.1 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन है। कार्तिक की जगह इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नितीश राणा हैं।
शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद दिनेश कार्तिक और नितीश राणा ने कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी संभाल ली है। दोनों अब तक 22 गेंद में 34 रन की साझेदारी कर चुके हैं। नौ ओवरों का खेल खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 64 रन था। क्रुणाल पंड्या के 9वें ओवर में केकेआर ने 10 रन बनाए। इसमें कार्तिक और नितीश राणा ने एक-एक चौका लगाया.।
मुंबई की ओर से पांचवां ओवर जेम्स पैटिनसन लेकर आए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर सफलता हासिल की। उन्होंने सुनील नरेन को 9 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक को कैच करा दिया। छठा ओवर राहुल चाहर ने फेंका। इस ओवर में नितीश राणा ने एक छक्का लगाया। छठे ओवर में केकेआर ने कुल 8 रन बनाए। पावर प्ले के 6 ओवर खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन है।
मुंबई की ओर से पांचवां ओवर जेम्स पैटिनसन लेकर आए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर सफलता हासिल की। उन्होंने सुनील नरेन को 9 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक को कैच करा दिया। छठा ओवर राहुल चाहर ने फेंका। इस ओवर में नितीश राणा ने एक छक्का लगाया। छठे ओवर में केकेआर ने कुल 8 रन बनाए। पावर प्ले के 6 ओवर खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन है।
कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से सुनील नरेन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, शुभमन लंबे समय तक सुनील नरेन का साथ नहीं निभा पाए। वह 11 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया। बोल्ट की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उन्हें लपका। शुभमन के आउट होने पर कप्तान दिनेश कार्तिक मैदान पर आए। तीन ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 18 रन था।
रोहित शर्मा 54 गेंद में 6 छक्के और तीन चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। उन्हें शिवम मावी ने पवेलियन की राह दिखाई। रोहित की जगह कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए। 19वां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर बैकफुट पर जाकर शॉट लगाने के चक्कर में हार्दिक पंड्या हिट विकेट हो गए। हार्दिक की जगह उनके बड़े भाई क्रुणाल ने क्रीज संभाली।
17 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 167 रन हो गया। इस ओवर में हार्दिक पंड्या ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। यह ओवर पैट कमिंस ने फेंका। दो रन वाइड से आए।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई इंडियंस के लिए 16वां ओवर अच्छा नहीं रहा। यह ओवर सुनील नरेन लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ एक रन दिया और सौरभ तिवारी का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। सौरभ ने 13 गेंद में 21 रन बनाए। सौरभ की जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए।
कुलदीप यादव ने 14वां ओवर फेंका। रोहित शर्मा ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। यह आईपीएल में उनका 200वां छक्का था। रोहित शर्मा आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इस मामले में पहले नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी आईपीएल में अब तक 212 छक्के लगा चुके हैं।
मुंबई इंडियंस ने 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवाया। सूर्यकुमार 6 चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंद में 47 रन की पारी खेली। उनकी जगह सौरभ तिवारी मैदान पर आए। रोहित शर्मा ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अर्धशतक लगाने में 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
सातवां ओवर आंद्रे रसेल ने फेंका। रोहित ने तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। रोहित का छक्का 90 मीटर दूर जाकर गिरा। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 72 रन था। 8वां ओवर कुलदीप यादव ने फेंका। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारा। इस ओवर में मुंबई की ओर से कुल 11 रन बने। 8 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 83 रन हो गया।
पांचवां ओवर पैट कमिंस ने फेंका। इस ओवर में रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाए और कुल 15 रन बटोरे। छठे ओवर के लिए दिनेश कार्तिक ने सुनील नरेन को गेंद थमाई। इस ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद को फिर उन्होंने सीमा रेखा के पार भेज दिया। इस तरह छठे ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 59 रन था।
मुंबई इंडियंस ने तीसरे ओवर में 16 रन बनाए। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने 4 चौके जड़े। चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने 9 रन लिए। सूर्यकुमार यादव ने शिवम मावी के इस ओवर में भी एक भी चौका नहीं लगा।
दूसरा ओवर मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा। शिवम मावी ने दूसरी ही गेंद पर क्विंटन डीकॉक को मिडविकेट पर निखिल नायक के हाथों कैच आउट करा दिया। क्विंटन डीकॉक 3 गेंद में एक रन ही बना पाए। डीकॉक की जगह सूर्यकुमार यादव आए। शिवम मावी के इस ओवर में एक भी रन नहीं बना।
मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डीकॉक और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की। कोलकाता नाइटराइडर्स के ओर से पहला ओवर संदीप वारियर ने फेंका। डीकॉक ने संदीप की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। स्ट्राइक रोहित के पास आई। वह अगली चार गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी गेंद वाइड हो गई। इसके बाद रोहित ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नायक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।
कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नायक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
अबुधाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 45 टी20 मैच में पहले गेंदबाजी वाली टीम का सक्सेस रेट 56.8% रहा है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस 188 में से 109 मैच जीत के साथ टॉप पर काबिज है। टीम का सक्सेस रेट 57.44% है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 79 मैच ही हारे हैं। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स ने अब तक 178 में से 92 मैच जीते और 86 मुकाबले हारे हैं। टीम का सक्सेस रेट 52.52% रहा है।