भारतीय क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा युजवेंद्र चहल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि वह पंजाब किंग्स की टीम के साथ हैदराबाद जाते समय फ्लाइट में वेपिंग (ई-सिगरेट पीते) का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वीडियो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के यूट्यूब ट्रैवल व्लॉग का हिस्सा था।
वायरल क्लिप में युजवेंद्र चहल खिड़की वाली सीट पर अपने साथी खिलाड़ी शशांक सिंह के साथ बैठे दिखाई देते हैं। वीडियो में ऐसा लगता है कि वह हाथ में कोई चीज छिपाते हैं, फिर वेपिंग के इस्तेमाल करने जैसा इशारा करते हैं और हल्का सा धुआं भी दिखाई देता है। इसके बाद वह खांसते नजर आते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए और हाल ही में हुए रियान पराग के वेपिंग विवाद से इसकी तुलना करने लगे।
हालांकि, बाद में कई यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि युजवेंद्र चहल के हाथ में शायद वेप नहीं बल्कि कोई स्प्रे या मिस्ट डिवाइस थी। कुछ यूजर्स का मानना है कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। दिलचस्प बात यह भी है कि बताया जा रहा है कि व्लॉग के शुरुआती अपलोड में पूरा सीन मौजूद था, लेकिन अब अर्शदीप सिंह के यूट्यूब चैनल पर वह हिस्सा हटा दिया गया है। हालांकि, उस क्लिप की रिकॉर्डिंग वायरल है।
इस घटना के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मान रहे हैं कि युजवेंद्र चहल सच में वेपिंग कर रहे थे, जबकि कुछ का कहना है कि वह मौजूदा वेपिंग विवादों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पहले भी चहल एक दूसरे वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे, जिसमें कथित तौर पर वह कार चलाते समय स्मोकिंग करते दिखे थे। हालांकि, जनसत्ता ने उस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की थी।
दिलचस्प बात यह है कि यह ताजा विवाद युजवेंद्र चहल के उस हालिया बयान के बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने अपनी जीवनशैली (लाइफस्टाइल) को ज्यादा सख्त और सेहतमंद बनाने की बात कही थी। आईपीएल 2026 से पहले पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने बताया था कि अपनी फिटनेस सुधारने और चोटों से बचने के लिए उन्होंने छह महीने से ज्यादा समय पहले ही शराब छोड़ दी है।
IPL 2026 LSG vs RCB Match: लखनऊ बनाम बेंगलुरु मैच, यहां देखें हेड 2 हेड, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IPL 2026 LSG vs RCB 50th Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले यानी लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट जानने के लिए क्लिक करें।
