थाइलैंड में जारी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को 93 रन पर समेट दिया। यह टूर्नामेंट का छठा मुकाबला है और बैंगकॉक में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में मौजूद हैं। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया था। वहीं भारत ए महिला टीम को यूएई ने हराया था।

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय बॉलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम ने एक वक्त 53 रन पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। अंत में अनोशा नासिर और गुल रुख ने 25 रन की साझेदारी की और स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया। फिर अनोशा 17 के स्कोर पर रनआउट हुईं और पाकिस्तान ने 8वां विकेट गंवाया।

भारत के लिए साइमा ठाकोर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान राधा यादव ने भी बेहतरीन बॉलिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में महज 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं प्रेमा रावत ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। जबकि मिन्नू मणि और जिंतीमनी को 1-1 विकेट मिला।

दुनिया की नजरें जहां सीनियर पुरुष टीमों पर टिकी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भी खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय जूनियर महिला टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया। पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। वहीं भारतीय टीम पहली हार के बाद तीसरे स्थान पर है। यूएई इस ग्रुप में दोनों मैच जीतकर टॉप पर है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक की वापसी, कुलदीप को मिल सकता है मौका; भारत-पाकिस्तान मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, क्या है मौसम का हाल; पिच का कैसा रहेगा मिजाज
यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट