अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के दौरान भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालेंगी। सलीमा की कप्तानी में ही भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में अपराजेय रहकर खिताब जीतने के साथ प्रो लीग में वापसी की थी।
भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,’हमारे पास ऐसी टीम में जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जो लगातार एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रयास करते हैं।’ पद्मश्री से नवाजी गई सविता और बिछू देवी खारीबम टीम में दो गोलकीपर होंगी। वहीं डिफेंस में सुशीला चाजू, इशिका चौधरी और ज्योति के साथ एफआईएच नेशंस कप के जरिये सीनियर टीम में पदार्पण करने वाली लालथांटलुआंगी और शिल्पी डबास को मौका दिया गया है।
दीपिका ने की थी नेशंस कप में सर्वाधिक गोल
मिडफील्ड का जिम्मा सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग पर रहेगी । फॉरवर्ड पंक्ति में लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर और नेशंस कप में सर्वाधिक छह गोल करने वाली दीपिका हैं। मारिन ने कहा ,’इस समूह ने साबित कर दिया है कि वे फॉर्म में हैं और फिट भी। हमें यकीन है कि यह टीम एशियाई खेलों की चुनौती के लिये तैयार है।’
एशियाई खेलों के लिये भारतीय टीम
गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम
डिफेंडर : इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति , शिल्पी डबास
मिडफील्डर : सलीमा , निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग
फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, रूतुजा पिसाल, नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, इशिका, ब्यूटी डुंगडुंग ।
भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम
भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से इस मैच में 7 खिलाड़ियों ने गोल दागे। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का सिलसिला 3278 दिन से जारी है। पूरी खबर पढ़ें।
