बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे व जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है जबकि टीम इंडिया की टी20 टीम एशियन गेम्स 2026 में भी हिस्सा लेगी।
सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है जबकि श्रेयस अय्यर अब टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं जबकि तिलक वर्मा टीम के नए उप-कप्तान बनाए गए। 15 साल के युवा तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है। भारतीय टीम की घोषणा अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए की।
वैभव की हुई एंट्री, सूर्या आउट, श्रेयस बने कप्तान
वैभव भारतीय टी20 टीम में आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि कुलदीप यादव को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि नितिश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर इस टीम में जगह दी गई है। रिंकू सिंह भी इस टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे।
जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे कि लिए टीम में नहीं चुना गया है जबकि प्रिंस यादव दोनों दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं बुमराह को सिर्फ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन को शामिल किया गया है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम
ध्रुव जुरेल (कप्तान व विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, हरप्रीत बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), अमन मोखड़े, शेख रशीद, जीशान अंसारी।
वैभव की घातक गेंदबाजी, रहाणे की टीम को मिली जीत; सरफराज की पारी बेकार, 295 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे 62 रन
वैभव की घातक गेंदबाजी और आयुष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रहाणे की टीम ने टी20 मुंबई 2026 के 10वें मैच में आकाश टाइगर्स को हरा दिया। टाइगर्स के लिए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
