भ्रष्टाचार और चयन में पक्षपात के आरोपों से घिरे पैरा निशानेबाजी के मुख्य कोच जेपी नौटियाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जेपी नौटियाल का दावा है कि शुरुआती आंतरिक जांच में भ्रष्टाचार या पक्षपात का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
जेपी नौटियाल ने खिलाड़ियों के विरोध के अधिकार का सम्मान करने की बात कही। जेपी नौटियाल ने कहा कि बिना किसी प्रमाण के वर्षों की मेहनत से बनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।
इस बीच, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने पूरे मामले को आंतरिक समीक्षा के अधीन रखा है। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई भी आरोप आधिकारिक तौर पर सिद्ध नहीं हुआ है।
बता दें कि भारतीय दल के एशियन पैरा गेम्स के लिए जापान के आइची-नागोया रवाना होने से पहले कुछ खिलाड़ियों ने जेपी नौटियाल पर चयन में पक्षपात करने और पुरस्कार की 20 प्रतिशत राशि मांगने का आरोप लगाया था। कुछ पैरा निशानेबाजों ने प्रदर्शन किया था। इस पर खेल मंत्रालय ने जेपी नौटियाल को एशियाई पैरा खेलों के आधिकारिक दल से अस्थायी रूप से हटा दिया था।
साथ ही खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण ने पूरे मामले को आंतरिक समीक्षा के अधीन रखा। अब तक नौटियाल के खिलाफ कोई भी आरोप सिद्ध हुआ और न ही किसी औपचारिक जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट सामने आई है। जेपी नौटियाल ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जेपी नौटियाल ने कहा कि वह हर खिलाड़ी के विरोध के अधिकार का सम्मान करते हैं।
जेपी नौटियाल ने कहा कि शुरुआती आंतरिक जांच में भ्रष्टाचार या पक्षपात का कोई प्रमाण नहीं मिला है और बिना प्रमाण के वर्षों की मेहनत से बनी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाना अनुचित है।
दूसरी ओर, जापान रवाना होने से पूर्व एशियाई पैरा खेलों के लिए चयनित 13 में से 9 निशानेबाज (मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल, निहाल सिंह, सृष्टि अरोड़ा, स्वरूप महावीर उनहालकर, राकेश निदागुंडी, सुमेधा पाठक, आमिर अहमद भट और मूक-बधिर निशानेबाज भक्ति शर्मा) SAI मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मिले। इन खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से मुख्य कोच को टीम में शामिल करने की मांग रखी थी।
आधिकारिक सूची से नाम हटने के बाद भी जेपी नौटियाल अपने व्यक्तिगत खर्च पर टीम के साथ जापान गए, लेकिन पोडियम के अंदर कोच और खिलाड़ी के बीच जैसा तालमेल होना चाहिए, वैसा नहीं बन पाया। कई निशानेबाजों ने कहा था कि कोच के साथ न रहने से उन्हें नुकसान हुआ। खिलाड़ियों के अनुसार, जेपी नौटियाल ट्रेनिंग से लेकर मुकाबले तक हर छोटी-बड़ी बात का बच्चों की तरह ख्याल रखते हैं।
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत पांच पदक जीते और पांच रिकॉर्ड बनाए। जेपी नौटियाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पैरालंपिक समिति की चयन समिति के सदस्य ही नहीं हैं और चयन पूरी तरह पात्रता और योग्यता के आधार पर होता है। फिलहाल मामले में अंतिम विभागीय रिपोर्ट का इंतजार है।
एशियन पैरा गेम्स से 5 दिन पहले मुख्य कोच को हटाने पर बवाल, निशानेबाजों ने हिस्सा लेने पर दी पुनर्विचार की चेतावनी
एशियन पैरा गेम्स 2026 से पांच दिन पहले भारतीय पैरा शूटिंग टीम के मुख्य कोच जेपी नौटियाल को अंतिम दल से हटा दिया गया। मनीष नरवाल, मोना अग्रवाल और रुद्रांश खंडेलवाल समेत कई निशानेबाजों ने साई मुख्यालय पहुंचकर कोच की बहाली की मांग की। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे खेलों में भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
