Team India Openers ODI Record: वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में टीम इंडिया के पास चार ओपनर हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल (Shubhman Gill) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पारी की शुरुआत करते हैं। इनमें से तीन शिखर धवन (Shikhar Dhawan), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने वनडे क्रिकेट में काफी लंबे समय से शतक नहीं लगाया है।
केएल राहुल ने 20 महीने पहले जड़ा था शतक (KL Rahul Scored Century 20 Months back)
इन तीनों को मिलाकर बात करें तो 20 महीने पहले केएल राहुल (KL Rahul) ने शतक लगाया था। उन्होंने मार्च 2021 में शतक ठोका था। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 2019 और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साल 2020 से शतक नहीं लगाया है। वहीं शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अगस्त 2022 में शतक लगाया था। शुभमन गिल (Shubhman Gill) इसी साल से वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्य बने हैं।
केएल राहुल का आखिरी शतक के बाद से वनडे में प्रदर्शन (KL Rahul’s performance in ODIs since his last century)
केएल राहुल (KL Rahul) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ 26 मार्च 2021 को पुणे (Pune) में 108 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से केएल राहुल (KL Rahul) ने 7 पारियों में एक अर्धशतक जड़ा है। 21 जनवरी 2022 को 55 रनों की पारी खेली थी।
रोहित शर्मा आखिरी शतक के बाद से वनडे में प्रदर्शन (Rohit Sharma performance in ODIs since his last century)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 119 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से 9 पारियों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई 2022 को नाबाद 76 रनों की पारी खेली थी।
शिखर धवन का आखिरी शतक के बाद से वनडे में प्रदर्शन (Shikhar Dhawan’s performance in ODIs since his last century)
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 9 जून 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से उन्होंने 30 पारी में शतक नहीं लगाया है। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं।
शुभमन गिल का आखिरी शतक के बाद से वनडे में प्रदर्शन (Shubhman Gill’s performance in ODIs since his last century)
शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने साल 2019 में वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने 2020 तक सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेले। इस साल वेस्टइंडीज दौरे के बाद से उन्हें वनडे में लगातार मौका मिल रहा है। इसका उन्होंने फायदा भी उठाया है। उन्होंने 22 अगस्त 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 130 रनों की पारी खेली थी। वह साल 2022 में 4 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं।