भारत के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा अपने टेलीविजन डेब्यू के लिए तैयार हैं। ‘हिटमैन’ के शो का टीजर शुक्रवार (8 मई) को रिलीज हुआ। फिलहाल शो किस चीज को लेकर होगा, उसका क्या नाम होगा यह जानकारी सामने नहीं आई है। इसका प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा। नीचे इस शो का टीजर देख सकते हैं।
एक मिनट और 40 सेकंड से अधिक की क्लिप में रोहित शर्मा अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए दिखते हैं, जो उत्सुकता से उनसे ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ बोलने का आग्रह करते हैं। एक-एक करके प्रशंसक उनसे यह लाइन दोहराने के लिए कहते रहते हैं।
जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?
प्रोमो में एक समय रोहित शर्मा इतने परेशान हो जाते हैं कि वह फोन करके अपने असिस्टेंट से कहते हैं कि उनके घर की छत पर गार्डन में हो रहा काम रोक दें, क्योंकि वह बार-बार गार्डन के बारे में सुनकर तंग आ चुके हैं। वीडियो के अंत में रोहित कहते हैं,’दो लाइन क्या बोल दी इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?’
रोहित शर्मा का करियर
अभी रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 55.25 के औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक और 84 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। 2007 में डेब्यू के बाद से रोहित ने भारत के सबसे बड़े ऑल-फॉर्मेट स्टार्स में से एक के रूप में अपना नाम बनाया है। उन्होंने 508 मैचों में 42.33 के औसत से 20,109 रन बनाए हैं। इसमें 50 शतक और 111 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित की कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का खिताब जीती।
IPL की अंक-तालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के नाम वसीम जाफर ने बताया
आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने बताया कि इस सीजन की अंकतालिका में कौन दो टीमों टॉप-2 पर रह सकती है। उन्होंने आरसीबी का नाम नहीं लिया। पूरी खबर पढ़ें।
