भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन को लंबी कानूनी जंग के बाद बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पारिवारिक अदालत (फैमिली कोर्ट) ने उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को 5.72 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश दिया है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत के प्रॉपर्टी सेटलमेंट आदेश से जुड़ा था। कोर्ट ने उसे भारतीय कानून के तहत अमान्य करार देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी व्यवस्था भारतीय वैवाहिक कानूनों में मान्य नहीं है।

फैसले को शिखर धवन के लिए आर्थिक-कानूनी, दोनों मोर्चों पर अहम जीत माना जा रहा है। तलाक, मानसिक क्रूरता और बेटे से दूरी जैसे निजी झंझावातों के बीच शिखर धवन के लिए यह फैसला भावनात्मक जीत भी माना जा रहा है, एक ऐसा मोड़ जहां से वह जिंदगी के नए अध्याय की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। शिखर धवन पिछले सप्ताह 22 फरवरी 2026 को ही दूसरी बार शादी (सोफी शाइन के साथ) की है।

इस झगड़े की जड़ ऑस्ट्रेलिया के एक फैमिली कोर्ट के पिछले आदेश में थी। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक आयशा मुखर्जी ने ‘प्रॉपर्टी सेटलमेंट’ के लिए अपने देश की अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यह एक कानूनी धारणा है, जिसमें पति-पत्नी के बीच शादी की संपत्ति का बंटवारा जरूरी है। उस कार्रवाई के बाद शिखर धवन को अपनी पूर्व पत्नी को 5.72 करोड़ रुपये की बड़ी रकम स्थानांतरण करने के लिए कहा गया।

दिल्ली फैमिली कोर्ट ने भारत में इस ऑस्ट्रेलियाई आदेश की वैधता को नकार दिया। जज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से ‘प्रॉपर्टी सेटलमेंट’ को बताया गया है, वह भारतीय कानूनी प्रणाली से अलग है। भारतीय शादी के कानूनों, खासकर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत, ऐसा कोई कानून नहीं है जो ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रॉपर्टी या फंड के ऐसे विशेष स्थानांतरण को अनिवार्य बताता हो।

नतीजतन, दिल्ली कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई फैसले को ‘टिकाऊ नहीं’ माना और आयशा मुखर्जी को शिखर धवन को पूरी रकम लौटाने का निर्देश दिया। यह वित्तीय बहाली 2023 के एक फैसले के बाद हुई है, जिसमें उसी कोर्ट ने शिखर धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक दे दिया था। कोर्ट ने माना था कि आयशा मुखर्जी ने क्रिकेटर को काफी तकलीफ दी थी, जिसमें उन्हें लंबे समय तक उनके बेटे जोरावर से दूर रखना भी शामिल था

फाइनेंशियल एसेट्स को लेकर कानूनी लड़ाई शिखर धवन के पक्ष में आ गई है, लेकिन क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा शिखर धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व पत्नी के नाम पर अपनी दोबारा शादी को लेकर ‘क्लिकबेट’ फेक कोट्स की आलोचना की और फैंस से पॉजिटिविटी पर फोकस करने की अपील की थी। शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से 2023 में तलाक हो चुका है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

‘मेरे यार की शादी है’, शिखर धवन-सोफी शाइन बने पति-पत्नी , बारात में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल
‘आपकी जिंदगी बकरे जैसी हो गई, कटना तय है’, शिखर धवन की ‘गुलाब जामुन विद माय गुलाब’ वाली पोस्ट पर बोले फैंस