भारत को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड की टीम ने 5वें टी20 मैच में 3 विकेट से हरा दिया, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इतिहास रच दिया। भारत ने कीवी टीम के खिलाफ इस मैच में कुल 11 छक्के लगाए और एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यही नहीं भारत एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-10 टीमों में पहले स्थान पर है।
भारत ने 2026 में पूरे किए 400 छक्के
भारत ने साल 2026 में अब तक कुल 40 टी20 मैच खेले हैं और इन मैचों में कुल 400 छक्के लगे हैं। भारत टी20आई में एक साल में सर्वाधिक लगाने के मामले में पहले नंबर पर है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रिया की टीम दूसरे नंबर पर है और इस टी ने साल 2025 में कुल 326 छक्के लगाए थे। वहीं पूर्ण सदस्य देशों की बात करें तो 2022 में भारत ने 40 मैचों में 289 छक्के लगाए थे। इसका मतलब यह है कि 2022 में भारत का औसत 7.2 छक्के प्रति मैच था जो चार साल में बढ़कर 10 छक्के प्रति मैच हो गया।
भारत की तरफ से 2026 में 400वां छक्का लगाने का कमाल नमनधीर ने किया। इस साल भारत ने जो 400 छक्के लगाए हैं उनमें से 142 छक्के न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं। यह किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी है। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की लिस्ट में पाकिस्तान की टीम 7वें नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम ने साल 2025 में कुल 235 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम नौवें और दसवें स्थान पर है।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 टीमें
| रैंक | टीम | साल | मैच | छक्के |
| 1 | भारत | 2026 | 40 | 400 |
| 2 | ऑस्ट्रिया | 2025 | 36 | 326 |
| 3 | भारत | 2022 | 40 | 289 |
| 4 | बहरीन | 2025 | 39 | 239 |
| 5 | वेस्टइंडीज | 2024 | 27 | 238 |
| 6 | भारत | 2024 | 26 | 236 |
| 7 | पाकिस्तान | 2025 | 34 | 235 |
| 8 | ऑस्ट्रिया | 2026 | 24 | 221 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 2026 | 20 | 220 |
| 10 | वेस्टइंडीज | 2025 | 23 | 214 |
रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
