खेल और अंधविश्वास का पुराना साथ रहा है और कई क्रिकेटर लंबे समय से अंधविश्वासी रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का बायां पैड पहले पहनना और खास मौकों पर मैच देखने से बचना, कपिल दाव का भगवान शिव के पेंडेट वाली चेन पहनना ये सब साबित करते हैं कि खिलाड़ी इन बातों पर कितना विश्वास करते हैं।
अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसे ही अंधविश्वास का खुलासा किया जिससे भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हाई-प्रेशर सेमीफाइनल और आखिरकार वर्ल्ड कप जीतने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि किसी के कहने पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अपना होटल बदल दिया था और अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
जीत के लिए भारत ने बदला होटल
उन्होंने कहा कि हम सेमीफ़ाइनल के लिए वानखेड़े की फ्लाइट में थे जब किसी ने होटल बदलने का सुझाव दिया। कई टीमों ने ऐसा किया था। हम ऐसा कुछ भी नहीं छोड़ना चाहते थे जो हमें हमारे लक्ष्य के करीब ले जा सके। अगर किसी टीम ने ऐसा किया और वो जीत गई तो हमें भी इसे आजमाने में कोई हर्ज नहीं था। हालांकि ये काम कर गया और भारत को हाई-स्कोरिंग मैच में 7 रन से जीत मिली। इस मैच में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने शानदार शतकीय पारी खेली।
चंद्रग्रहण के कारण प्रैक्टिस समय में किया गया बदलाव
यही नहीं मुंबई में, सेमीफाइनल से पहले टीम ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना प्रैक्टिस सेशन भी रीशेड्यूल कर दिया था। प्रैक्टिस सेशन जो मंगलवार शाम 6 बजे होना था उसे पोस्टपोन कर दिया गया। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान की जाने वाली एक्टिविटीज अशुभ मानी जाती हैं। एक सोर्स ने इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि टीम को जब पता चला कि चंद्र ग्रहण है और कुछ भी अच्छा करने से बचना चाहिए तो प्रैक्टिस सेशन का समय शाम 6.40 बजे के बाद तक बढ़ा देना चाहिए और टीम मैनेजमेंट ने प्रैक्टिस शुरू करने का टाइम बढ़ा दिया।
ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन
