भारत की 19 साल की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह ने शुक्रवार 29 मई 2026 को हॉन्गकॉन्ग में इतिहास रच दिया। पूजा ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर महिला हाई जंप का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूजा सिंह ने 2012 में सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस ऊंची कूद के साथ ही पूजा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल कर लिया।
पूजा सिंह ने U20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला हाई जंप का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। यह एशियन U20 चैंपियनशिप में पूजा सिंह दूसरा पदक है। इस स्वर्ण पदक के साथ अब उनके पास महाद्वीपीय स्तर पर दोनों (सीनियर और जूनियर) खिताब हैं।
यह एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले नितिन गुप्ता (5000 मीटर रेस वॉक), अमानत कम्बोज (डिस्कस थ्रो) और राहुल जाखड़ (डेकाथलॉन) भी अपने-अपने इवेंट में खिताब जीत चुके हैं। राहुल जाखड़ ने 7185 पॉइंट्स के साथ U20 का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और 10 में से सात इवेंट्स में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया!
इस सीजन में यह दूसरी बार है जब पूजा ने अपने पर्सनल बेस्ट को पार किया है। इससे पहले अप्रैल में नई दिल्ली में हुई इंडियन एथलेटिक्स सीरीज़ में पूजा सिंह ने 1.90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। इस ऐतिहासिक शाम की शुरुआत में पूजा ने 1.91 मीटर की ऊंचाई पार की।
इससे पूजा का अपना U20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर हुआ और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं, लेकिन उनका सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। इस किशोरी ने अपनी अगली ही कोशिश में 2012 में ओलंपियन सहाना कुमारी के 12 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया और 1.93 मीटर ऊंची छलांग लगा दी।
नई दिल्ली में अपनी छलांग के बाद पूजा ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा था, ‘‘मेरी नजरें पूरी तरह से एशियन गेम्स पर टिकी हैं, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मुझे नेशनल रिकॉर्ड तोड़ना होगा। आज मेरा यही लक्ष्य था, लेकिन मैं इसे हासिल नहीं कर पाई। एक निश्चित स्तर के बाद नया पर्सनल बेस्ट बनाना आसान नहीं होता। हमें कदम-दर-कदम आगे बढ़ना होता है। इस बार मैंने आठ महीने बाद अपने पर्सनल बेस्ट में सुधार किया है। मुझे विश्वास है कि नेशनल रिकॉर्ड अब करीब है और उम्मीद है कि मैं जल्द ही इसे हासिल कर लूंगी।’’
सिंगापुर ओपन: पीवी सिंधु दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी से लगातार 9वीं बार हारीं, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग
मुकाबले से पहले ही पीवी सिंधु के लिये यह चुनौती बेहद कठिन मानी जा रही थी, क्योंकि इस वर्ष एन से यंग ने केवल एक मैच गंवाया है, जबकि 2025 में पूरे वर्ष में उन्हें केवल चार ही हार मिली हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
