भारतीय टीम ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को हारकर तीसरी बार खिताब जीता। इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कोच राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को यह खिताब समर्पित किया। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व सचिव और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुखिया जय शाह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उनका खराब समय आया जय शाह ने उनसे बात की। गंभीर ने यह भी कहा कि वह केवल ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के लिए नहीं हैं।
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,’मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिए नहीं है। मेरी जवाबदेही उस ड्रेसिंग रूम में मौजूद उन 30 लोगों के लिए है। एक कोच उतना ही अच्छा होता है जितनी उसकी टीम। खिलाड़ियों ने मुझे ऐसा कोच बनाया है जो आज मै हूं।’
गंभीर ने क्या कहा?
गंभीर ने द्रविड़, लक्ष्मण और अगरकर को लेकर कहा, ‘मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करूंगा। राहुल भाई को भारतीय टीम को एक जगह पर लाने के लिए और लक्ष्मण को सीओई में पाइपलाइन बनाने के लिए। अजीत अगरकर ने बहुत आलोचना झेली और बहुत ईमानदारी से काम किया और जय भाई को। जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। मैं न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका से (2024 और 2025 में घरेलू टेस्ट सीरीज में हार) हार गया था तो उन्होंने मुझे फोन किया।’
निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें
गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा ,’सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया। बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, उपलब्धियां नहीं । हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया। मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें।’
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट पर दिया जवाब, कप्तान ने बताया आगे का प्लान
