महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (21 जून) को भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की यह पहली हार है, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट ऐसा है कि सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी राह कठिन हो गई है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया 3 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारत 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका ने भी 3-3 मैच खेले हैं और 2-2 जीत दर्ज की है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स सेमीफाइनल की रेस से बाहर है। आइए जानते हैं भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित:

  • भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। उसके 2 मैच बाकी हैं। दोनों मैच जीतने पर वह बगैर रनरेट पर आश्रित रहे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि ऑस्ट्रेलिया अपना अगला दोनों मैच हार जाए या साउथ अफ्रीका एक मैच हारे।
  • भारत दोनों मैच जीतता है तो उसके 8 अंक होंगे। साउथ अफ्रीका भी दोनों मैच जीतता है तो उसके भी 8 अंक होंगे। भारत के 8 अंक हुए तो ऑस्ट्रेलिया भी 8 अंक से आगे नहीं बढ़ पाएगा। ऐसे होने पर रनरेट पर मामला आ जाएगा।
  • भारत के लिए दिक्कत की बात यह है कि उसे बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। वहीं साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से पार पाना चुनौती है। इसके मुकाबले साउथ अफ्रीका के दोनों मैच आसान हैं।
  • सेमीफाइनल की तीसरी दावेदार बांग्लादेश को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। बांग्लादेश को सेमीफाइनल खेलने के लिए भारत और साउथ अफ्रीका को हराना होगा। केवल एक को भी हराने से बात बन सकती है, लेकिन उसके लिए रनरेट ऐसा होना चाहिए कि 6 अंक के साथ वह दूसरे नंबर पर रहे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। ग्रुप बी में इंग्लैंड शीर्ष पर है। टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो स्मृति मंधाना शीर्ष हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो भारत की श्री चरणी शीर्ष पर हैं। पूरी खबर पढ़ें