भारतीय अंडर-18 (जूनियर) महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 25-0 के बड़े अंतर से हराकार अंडर-18 एशिया कप 2026 में इतिहास रच दिया। ये इस टीम की कुछ बड़ी जीतों में से एक रही। इससे पहले भारत ने पूल-ए के एक कड़े मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराया था। सिंगापुर के खिलाफ भारत को जो शानदार जीत मिली उसमें नौशीन नाज में सबसे ज्यादा 7 गोल दागे जबकि गीताश्री ने 5 गोल किए।
भारत की इस जीत में स्वीटी ने भी 4 गोल किए और भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय टीम सिंगापुर के खिलाफ इस बड़ी जीत को हासिल करने से पहले ही अंडर-18 एशिया कप में सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी। पूल ए में भारत ने अपने सभी मैच जीते और अंकतालिका में शीर्ष पर रही।
गीताश्री नामी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में भारतीय टीम ने सिंगापुर को एकतरफा अंदाज में हराया और टीम के 10 खिलाड़ियों ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज करवाया। गीताश्री नामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 5 गोल दागे थे वहीं कप्तान स्वीटी कुजूर का भी खेल शानदार रहा। प्रियंका मिंज ने भी इस मैच में गोल का हैट्रिक लगाया जबकि दीया, नैन्सी सरोहा, श्रुति कुमारी, पुष्पा मांझी, रश्मीन कौर और संदीप कुमारी ने भी टीम के लिए गोल दागे।
नौशीन ने किए सबसे ज्यादा गोल
इस मैच में भारत ने शुरू से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे जब कप्तान स्वीटी ने मैच के दूसरे ही मिनट में पहला गोल दाग दिया। आठवें मिनट में नौशीन ने बढ़त को दोगुना कर दिया जिसके बाद 13वें मिनट में गीताश्री और नौशीन ने एक बार फिर गोल करके भारत को मैच पर पूरी तरह से हावी कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। नौशीन ने तेजी से दो और गोल किए जिसके बाद प्रियंका और स्वीटी ने हाफ-टाइम से पहले भारत की बढ़त को और बढ़ा दिया।
भारत को एकतरफा अंदाज में मिली जीत
दूसरे हाफ यानी हाफ टाइम के बाद भी भारत की तरफ से गोलों की बौछार जारी रही। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही दिया और गीताश्री ने गोल किए, जबकि नैन्सी, प्रियंका, स्वीटी, नौशीन और श्रुति सभी ने सिंगापुर के गोलपोस्ट को भेद दिया और भारत ने विरोधी टीम की रक्षापंक्ति को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी और 10 और गोल दागे। स्वीटी ने अपने चार गोल पूरे किए, गीताश्री ने तीन और गोल करके कुल पांच गोलों का आंकड़ा छुआ और नौशीन ने सात गोलों के अपने शानदार प्रदर्शन को पूरा किया। भारत ने इस मैच को एकतरफा अंदाज में जीता।
यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
