IND W vs ENG W 2nd T20I LIVE Streaming and Telecast details: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए भारतीय महिला टीम मेजबान इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टल में शनिवार (30 मई) को खेला जाएगा। भारतीय टीम अजेय बढ़त बनाने की कोशिश में होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। भारत ने पहले टी20 में 38 रनों से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 7 विकेट पर 188 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 150 रन ही बना पाई। दूसरे मुकाबले से पहले आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स।

भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कब है?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (30 मई) को है।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का टॉस कब होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरा मैच कब से खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं।

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान सौंपी गई है और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर