India Women U19 Squad Announced For Sri Lanka Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। महिला चयन समिति ने श्रीलंका महिला अंडर-19 दौरे के लिए T20 और वनडे दोनों फॉर्मेट की टीम चुनी है।

विकेटकीपर-बैटर भाविका अहिरे को दोनों टीमों की कमान सौंपी गई है, जबकि महक नरवासे उपकप्तान होंगी। इस दौरे पर दोनों टीमें तीन T20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। श्रीलंका के भारत दौरे की शुरुआत 22 जून को चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी।

इसके बाद 24 जून और 27 जून को दूसरा और तीसरा T20 मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। पहला वनडे 30 जून, दूसरा तीन जुलाई और तीसरा वनडे छह जुलाई को खेला जाएगा।

भारत महिला अंडर-19 T20 टीम

भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।

भारत महिला अंडर-19 वनडे टीम

भाविका अहिरे (विकेटकीपर और कप्तान), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।

श्रीलंका महिला U19 टीम का भारत दौरा

क्रमदिनदिनांकसमय (स्थानीय)मैचमैदान
1सोमवार22 जून 2026दोपहर 1:00 बजे सेपहला टी20चेन्नई
2बुधवार24 जून 2026दोपहर 1:00 बजे सेदूसरा टी20चेन्नई
3शनिवार27 जून 2026दोपहर 1:00 बजे सेतीसरा टी20चेन्नई
4मंगलवार30 जून 2026सुबह 9:00 बजे सेपहला वनडेपुडुचेरी
5शुक्रवार03 जुलाई 2026सुबह 9:00 बजे सेदूसरा वनडेपुडुचेरी
6सोमवार06 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे सेतीसरा वनडेपुडुचेरी

भारतीय महिला अंडर-19 टीम इस सीरीज के जरिये युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का मौका देगी। यह दौरा भविष्य के लिए टीम संयोजन और खिलाड़ियों की क्षमता को परखने का अहम अवसर माना जा रहा है।

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर 9 साल बाद जाएगी टीम इंडिया, WTC 2025-27 का हिस्सा होंगे टेस्ट मैच; ये है पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अगस्त में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। यह दोनों टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और भारत के लिए बेहद अहम भी होने वाले हैं। इसकी तारीख और वेन्यू सामने आ चुके हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)