ललित कालीदास। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की ऐसी बरसात की है कि कई रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं। दोनों टीमों ने 4 मैच में 918 गेंदों का सामना किया और 98 छक्के लगाए। सीरीज के अंतिम मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। अगर बेंगलुरु में छाए बादल छंट जाते हैं तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलती है तो नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

इस दौरान उनका संयुक्त बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 180.93 रहा। यह कम से कम 4 मैच वाली पूर्ण सदस्य देशों की द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है। मौजूदा सीरीज का अंतिम मैच शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। वहां छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बन सकता है।

अगर इस सीरीज से किसी को सबसे ज्यादा बुरा अनुभव हुआ है तो वे गेंदबाज हैं। बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की ऐसी बौछार की है कि गेंदबाज पूरी तरह दब गए हैं। इस तबाही के पीछे एक कारण यह भी है कि ये मुकाबले भारत (आईपीएल का घर) में खेले जा रहे हैं।

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और सीमित ओवरों के मुकाबलों (white-ball fixtures) के लिए पिचें भी लगभग एक जैसी ही तैयार की जा रही हैं। किसी सीरीज में गेंदबाजी की योजनाएं शायद ही कभी इतनी बेअसर साबित हुई हों।

आलम यह है कि वेस्टइंडीज का एक चतुर फिंगर-स्पिनर सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरा है। चार मैचों में छह विकेट लेने वाले रॉस्टन चेस इस सीरीज के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने कम से कम 10 ओवर फेंके हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 10 से कम रही है।

मौजूदा सीरीजटीममैचरनऔसतSR4s6sगेंद/6डॉट
1वेस्टइंडीज483834.92179.8369578.1153
2भारत482331.65184.94834110.8112

केवल 918 गेंदों में 98 छक्के लगे हैं। इसका मतलब हर 9.3 गेंद पर एक छक्का लगा। पूर्ण-सदस्य देशों के बीच हुई किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में इतनी तेज दर से इतने ज्यादा छक्के पहले कभी नहीं लगे हैं। इसके अलावा सिर्फ तीन ऐसी सीरीज रही हैं, जिनमें पांच मैच के दौरान इससे ज्यादा छक्के लगे हों।

अगर शनिवार को भारत में छक्के लगाने के लिए मशहूर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले पांचवें टी20 इंटरनेशनल में 23 छक्के लग जाते हैं तो दोनों टीमें मिलकर 2023 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए 120 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी।

इतिहास की सबसे तेज सीरीज

लखनऊ, रांची, इंदौर और हैदराबाद में खेले गए अब तक 4 मैचों के दौरान वेस्टइंडीज और भारत T20I में कुल 2000 छक्के लगाने वाली पहली दो टीमें बन गईं। लगातार बड़े शॉट लगाने के मामले में हमेशा आगे रहने वाली वेस्टइंडीज ने इस फॉर्मेट में हर 14 गेंदों पर एक छक्का लगाया है।

यह भारत के 16.19 गेंदों पर एक छक्के के आंकड़े से काफी बेहतर है। विश्व चैंपियन के घरेलू मैदान पर खेली जा रही इस सीरीज में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है। दोनों टीमों ने चार मैचों में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने 124 के मुकाबले 126 बाउंड्री लगाई हैं।

हालांकि, शाई होप की टीम 57 छक्कों के साथ इस मामले में सबसे आगे है, जिसमें हर 8.1 गेंद पर एक छक्का है। दूसरी ओर भारत ने 41 छक्के लगाए हैं, जो हर 10.8 गेंद पर एक छक्का है। इस सीरीज में डॉट गेंदों का खिलाड़ियों के दिमाग या उनके खेल पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा डॉट गेंदें (153) खेलीं। यह उनके द्वारा खेली गई कुल गेंदों का 32% से ज्यादा है। उन्होंने रांची में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य (252 रन) हासिल किया और फिर हैदराबाद में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर (247 रन) खड़ा किया।

टीमेंबल्लेबाजी स्ट्राइक रेट
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2026180.93
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2026176.28
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025160.62
इंग्लैंड बनाम भारत, 2026156.13
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 2023153.63
*केवल पूर्ण-सदस्य टीमों वाले मैच

भले ही भारत छक्के लगाने के मामले में पीछे रहा हो, लेकिन उसने वेस्टइंडीज के मुकाबले ज्यादा चौके (81) लगाए हैं और कम डॉट गेंदें (112) खेली हैं। भारतीय बल्लेबाजों का कुल स्ट्राइक रेट 184.94 रहा है, जो वेस्टइंडीज के 179.83 के स्ट्राइक रेट से बेहतर है। साथ ही इस सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज से 15 रन भी ज्यादा बनाए हैं।

ऐसी बल्लेबाजी का एक उदाहरण जनवरी 2026 में तब देखने को मिला था, जब विश्व कप के ठीक बाद भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच मैच की सीरीज में कुल 1948 रन बने थे। उस सीरीज में 116 छक्के लगे थे और स्ट्राइक रेट 176.28 रहा था।

भारत-वेस्टइंडीज ने 180.93 के स्ट्राइक रेट के साथ अब इस स्तर को और ऊंचा कर दिया। यह कम से कम 4 मैच वाली सबसे तेज रन बनाने वाली T20I सीरीज बन गई है। भारतीय बल्लेबाजों ने 2026 में छक्के लगाने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

इस साल घरेलू मैदानों पर खेले गए 20 मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 247 छक्के लगाए। मतलब हर 8.8 गेंद पर एक छक्का। यह आंकड़ा 2022 में बनाए गए उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड (130 छक्के) से लगभग दोगुना है।

फ्लडलाइट्स के नीचे लगभग एक जैसी विशेषताएं रखने वाली सख्त पिचों की एक शृंखला ने इस तेज उछाल को बढ़ावा दिया है। इस साल भारत में अब तक 47 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 865 छक्के लगे हैं। यह देश में किसी एक कैलेंडर वर्ष में लगे छक्कों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। यह 2016 के पिछले T20 विश्व कप वाले वर्ष में लगे 335 छक्कों के आंकड़े को बहुत बड़े अंतर से ज्यादा है।