भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। 2-2 से सीरीज बराबर है और आखिरी निर्णायक मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट ड्वेन ब्रावो ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के लिए भारत और वेस्टइंडीज की संयुक्त प्लेइंग का चयन किया है।
ब्रावो ने क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ओपनर चुना है, लेकिन युवराज सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों को नहीं चुना। दिलचस्प बात यह है कि ब्रावो ने खुद को भी प्लेइंग 11 में रखा है। सुरेश रैना को उन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर चुना है। इस टीम 2 खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार हैं, जो अभी भी टी20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं।
भुवनेश्वर-बुमराह तेज गेंदबाज
ब्रावो ने ओपनर के तौर पर क्रिस गेल और रोहित शर्मा को चुना। विराट कोहली को नंबर-3 पर चुना। मध्यक्रम में उन्होंने निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को चुना। महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर के तौर पर जगह दी। लोअर ऑर्डर में उन्होंने ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन को चुना। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को चुना।
ब्रावो की भारत-वेस्टइंडीज की संयुक्त प्लेइंग 11
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और सुरेश रैना (इम्पैक्ट प्लेयर)।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और अंशुल कम्बोज का भारतीय टीम में चयन हुआ है। वहीं मानव सुतार और गुरनूर बराड़ टीम से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में एंट्री मिली है। पूरी खबर पढ़ें।
