India vs West Indies 4th ODI HIGHLIGHTS: भारत ने मुश्किल लक्ष्य को किया हासिल, राहुल द्रविड़ का शतक
India vs West Indies (IND vs WI) 4th ODI Ahmedabad Match Highlights Streaming Online at DD Sports: टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच जमशेदपुर में हार गई थी। इसके बाद नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भी उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी। राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में भारत को जीत मिली थी।

कोरोनावायरस के कारण खेलों की सभी प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट फैंस के लिए लॉकडाउन के दौरान पुराने मैचों के हाईलाइट्स को डीडी स्पोर्ट्स पर दिखा रहा है। आज यानी 12 अप्रैल को भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2001 में खेली गई 7 वनडे की सीरीज के चौथे मैच का हाईलाइट्स दिखाया गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 15 नवंबर 2002 को खेला गया था।
वेस्टइंडीज ने भारत को 325 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 140, रामनरेश सरवन ने 99, कार्ल हूपर ने 36 और वॉवेल हाइंड्स ने 26 रन बनाए। भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ ने एक-एक विकेट लिए।
राहुल द्रविड़ और संजय बांगर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल जीत दिलाई। 325 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। राहुल ने 124 गेंद की पारी में 109 रन बनाए। संजय बांगर ने 41 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 84 रन की साझेदारी की।
Highlights
राहुल द्रविड़ और संजय बांगर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल जीत दिलाई। 325 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 47.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। राहुल ने 124 गेंद की पारी में 109 रन बनाए। संजय बांगर ने 41 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 84 रन की साझेदारी की।
राहुल द्रविड़ ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया। यह उनके करियर का 8वां शतक है। भारत को जीत के लिए 22 गेंद पर 16 रन चाहिए।
राहुल द्रविड़ और संजय बांगर की जोड़ी भारत को जीत के करीब लेकर जा रही है। दोनों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 280 के पार पहुंचा दिया है।
भारत को चौथा झटका 209 के स्कोर पर लगा। युवराज सिंह छक्का लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 30 गेंद पर 30 रन बनाए।
राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों ने मिलकर स्कोर 15 ओवर में 94 रन तक पहुंचा दिया है।
भारत को दूसरा झटका सौरव गांगुली के रुप में लगा। वे 28 रन बनाकर कॉलिंस की गेंद पर आउट हो गए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वीरेंद्र सहवाग 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ढिल्लन की गेंद पर हूपर ने उनका कैच लिया।
वेस्टइंडीज ने भारत को 325 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 140, रामनरेश सरवन ने 99, कार्ल हूपर ने 36 और वॉवेल हाइंड्स ने 26 रन बनाए। भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ ने एक-एक विकेट लिए।
वीरेंद्र सहवाग ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने क्रिस गेल को मुरली कार्तिक के हाथों कैच कराया। गेल ने 127 गेंद पर 140 रन बनाए।
क्रिस गेल और रामनरेश सरवन ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
मोहम्मद कैफ ने शानदार फील्डिंग का नमूना दिखाते हुए मार्लोन सैमुएल्स को रन आउट कर दिया। सैमुएल्स सिर्फ 5 रन ही बना सके। वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 90 के स्कोर पर लगा।
जवागल श्रीनाथ ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने वॉवेल हाइंड्स को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराया। हाइंड्स ने 24 गेंद पर 26 रन बनाए। वेस्टइंडीज का पहला विकेट 80 रन पर गिरा।
क्रिस गेल ने करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 30 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए।
वेस्टइंडीज के ओपनर्स क्रिस गेल और वॉवेल हाइंड्स ने टीम को आक्रामक शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआती 5 ओवर में 29 रन की साझेदारी की।
सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ (विकेटकीपर), युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, संजय बांगर, मुरली कार्तिक, जवागल श्रीनाथ, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह।
क्रिस गेल, वॉवेल हाइंड्स, मार्लोन सैमुएल्स, रामनरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, कार्ल हूपर (कप्तान), रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), पेड्रो कॉलिंस, मर्वन ढिल्लन, महेंद्र नागामूटू, वैसवर्ट ड्रैंक्स।
भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में वे रनचेज करना चाहते हैं।