India vs West Indies 3rd ODI: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच को भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आकर समाप्त हुआ। रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के द्व्रारा अंत में खेले गई पारियों के बदौलत भारत ने विडीज को 4 विकेट से हरा दिया।कप्तान कोहली ने इस मैच में सबसे अधिक 85 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। निकलोस पूरन के दमदार 89 और किरोन पोलार्ड के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। विंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 315 रन बनाए थे।
भारत के रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां तीसरे और अंतिम वनडे में खेलने से पहले रोहित इस पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी को पछाड़ने से महज नौ रन पीछे थे जिन्होंने 1997 में कैलेंडर वर्ष में 2387 रन जोड़े थे।
रोहित ने शेल्डन कोट्रेल की गेंद पर एक रन लेकर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान का रिकार्ड तोड़ दिया। मुंबई के इस खिलाड़ी ने बाराबती स्टेडियम में 63 रन (इतनी ही गेंद में) की पारी खेलकर इस साल 2442 रन बनाये। इस बल्लेबाज ने 47 पारियों में 53.08 के औसत से साल में सभी प्रारूपों में 10 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाये हैं।
जिन सलामी बल्लेबाजों ने एक सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है, उसमें वीरेंद्र सहवाग (2008 में 2355 रन) और मैथ्यू हेडन (2003 में 2349 रन) शामिल हैं। वह वनडे में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1490 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।
शार्दुल ठाकुर ने जोरदार छक्का लगाकर रन को गेंद से कम किया। इसकी अगली ही गेंद पर शार्दुल ने चौका लगाकर मैच को भारत के हक में डाल दिया।
कीमो पॉल 47वां ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद कप्तान कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली के आउट होते ही भारतीय उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।
रविंद्र जडेजा एक छोर से पारी को बखूबी संभाल रहे हैं। वह 18 गेंदों में 15 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत को 32 गेंद में 43 रन चाहिए।
भारत को जीत के लिए 37 गेंद में 47 रन की जरूरत है। केदार जाधव के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा ने एक छोर से अब तक कप्तान का बखूबी साथ दिया है।
भारत के लिए कप्तान कोहली को अंत तक खेलना होगा। केदार जाधव के आउट हेने के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए हैं। जडेजा और कोहली को समझदारी के साथ खेलना होगा।
केदार जाधव ने जोसेफ की गेंद पर चौका लगाया। इस चौके के साथ भारत का स्कोर 221 हो गया है। भारत को अब 73 गेंद में जीत के लिए 95 रन बनाने होंगे।
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद केदार जाधव पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। जाधव यहां कोहली के साथ साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे। जाधव ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना बखूबी जानते हैं।
श्रेयस अय्यर आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। कीमो पॉल की गेंद पर अय्यर ने हवा में शॉट खेला जिसे अल्जारी जोसेफ ने लपक लिया।
केएल राहुल को अल्जारी जोसेफ ने शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने टीम के लिए अहम 77 रन जोड़े। राहुल के बाद अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।
अल्जारी जोसेफ की गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार छक्का लगाया। इस छक्के के साथ वह 75 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। राहुल ने पिछले मैच में भी शतक लगाया था।
कटक में कोहली के पारियों पर नजर डाले तो कोहली ने विंडीज के खिलाफ ही यहां पहला मैच साल 2011 में खेला था। पहले मुकाबले में कोहली सिर्फ 3 रन बना सके थे। वहीं 2014 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 22 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में उन्होंने 5 रन बनाए थे।
जेसन होल्डर की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया। कटक के मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में आज उनके पास इसे सुधारने का मौका होगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी निभाई। जेसन होल्डर ने 63 के स्कोर पर रोहित शर्मा को शाई होप के हाथों कैच आउट करा विंडीज को पहली सफलता दिलाई।
अल्जारी जोसेफ की अच्छी गेंदों पर राहुल और रोहित किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं। अर्धशतक पूरा करने के बाद दोनों बल्लेबाज के पास शतक लगाने का मौका होगा।
अल्जारी जोसेफ की गेंद पर सिंगल लेकर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 43वां अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल भी अपना 5वां अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
पिछले 5 ओवर से 30 रन आए हैं। रोहित और राहुल संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं।
रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच 79 गेंद में 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत जीत से अभी भी 232 रनों की जरूरत है। दोनों ही बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।
कीमो पॉल की गेंद पर राहुल ने शानदार चौका लगाया। दूसरी गेंद पर राहुल ने दो रन बटोरे। 11 ओवर के बाद भारत ने 59 रन बना लिए हैं।
कीमो पॉल की गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़कर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसी के साथ रोहित और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।
कीमो पॉल की गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़कर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इसी के साथ रोहित और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।
6 ओवर के बाद भारतीय टीम बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना चुकी है। रोहित और राहुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों की कोशिश इस साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने की होगी।
रोहित शर्मा ने जेसन होल्डर के ओवर में लेग स्टंप के बाहर जाकर जोरदार छक्का लगाया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रोहित के बल्ले से 4 रन निकले। रोहित लय में दिखाई दे रहे हैं।
शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। कॉटरेल की गेंदों को दूसरे वनडे मैच में रोहित ने शानदार अंदाज में खेला था। कॉटरेल के ओवर में दो चौके।
निकलोस पूरन के दमदार 89 और किरोन पोलार्ड के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 315 रन बनाया।
पोलार्ड और पूरन ने 17 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले साल 2002 में सैम्यूल और पॉवेल ने भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की थी।
डेथ ओवर में मोहम्मद शमी एक छोर से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। शमी की गेंदों पर पोलार्ड बड़ा शॉट लगाने में सफल नहीं हो रहे हैं।
45 ओवर के बाद विंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। विंडीज के लिए निकलोस पूरन एक बेहद ही उम्दा पारी खेल रहे हैं। पूरन बचे हुए 5 ओवर में अधिक से अधिक रन बनाना चाहेंगे।
पोलार्ड ने कुलदीप यादव की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर पोलार्ड ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर निकलोस पूरन ने अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया।
पिछले 5 ओवर में विंडीज ने रन रेट को बढ़ाया है। टीम ने इस दौरान 7 के अधिक के रन रेट से रन बनाए हैं। पोलार्ड अब तक दो छक्के लगा चुके हैं।
कुलदीप यादव के एक ही ओवर में दो छक्के जड़कर किरोन पोलार्ड ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पोलार्ड अगर यहां से अंत तक खेलते हैं तो विंडीज भारत को चुनौती पूर्ण टारगेट दे सकता है।
रविंद्र जडेजा ने दस ओवर का अपना स्पेल पूरा किया। 10 ओवर में जडेजा ने 54 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की। जडेजा के बाद शार्दुल ठाकुर वापस गेंदबाजी करने आए हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर रिव्यू में गलत साबित हुए। नवदीप सैनी के 34वें ओवर में भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया।
रोस्टन चेज के आउट गोने के बाद कप्तान किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए हैं। अगर टीम को 270 से अधिक का स्कोर बनाना है तो पोलार्ड को यहां अंत तक खेलना होगा।
शिमरोन हेटमायर को 37 के स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करा नवदीप सैनी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हेटमायर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।
होप का विकेट गिरने के बाद हेटमायर अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं चेज भी तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं। विंडीज का स्कोर 115 पर पहुंच गया है।
मोहम्मद शमी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। शमी के अलावा रविंद्र जडेजा भी अब तक बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। जडेजा ने 5 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर एक विकेट झटका है।
लुइस के बाद होप भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज ने दो विकेट जल्द ही गंवा दिए हैं। होप के बाद शिरमोन हेटमायर बल्लेबाजी करने आए हैं।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा। वनडे क्रिकेट में कुलदीप यादव 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं।
रविंद्र जडेजा ने लुइस को 21 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को लुइस के रूप में बड़ी सफलता मिली है।
भारतीय गेंदबाजों की कोशिश विंडीज के सलामी बल्लेबाजों को आउट करने की हो रही है। लेकिन मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और कुलदीप यादव अभी तक असफल रहे हैं।