भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत वनडे सीरीज से होगी और पहला मैच दोनों देशों के बीच 13 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका पहला वनडे मैच पहले दिल्ली में खेला जाना था, लेकिन अब ये मुकाबले दिल्ली नहीं बल्कि विशाखापत्तनम में होगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अनुरोध पर बीसीसीआई ने ये बदलाव किया है।

दिल्ली नहीं विशाखापत्तनम में खेला जाएगा पहला वनडे

बीसीसीआई ने घोषणा कर दी है कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जो रविवार, 13 दिसंबर को नई दिल्ली में खेला जाना था वो अब विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अनुरोध पर यह स्थान बदला गया है। उन्होंने इसके पीछे खराब मौसम की आशंका और स्टेडियम में होने वाले नवीनीकरण के काम का हवाला दिया है। इस मैच का सिर्फ स्थान बदला गया है जबकि तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 13 दिसंबर को होगा जबकि इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु में 16 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरे वनडे मैच का आयोजन अहमदाबाद में 19 दिसंबर को किया जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच 22 दिसंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच कटक में 14 दिसंबर को होगा जबकि तीसरा मैच इस टी20 सीरीज का 27 दिसंबर को पुणे में होगा।

भारत-श्रीलंका वनडे-टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

No.DayDateTimeMatchVenue
1Sunday13-Dec-262:00 PM1st ODIVisakhapatnam
2Wednesday16-Dec-262:00 PM2nd ODIBengaluru
3Saturday19-Dec-262:00 PM3rd ODIAhmedabad
4Tuesday22-Dec-267:00 PM1st T20IRajkot
5Thursday24-Dec-267:00 PM2nd T20ICuttack
6Sunday27-Dec-267:00 PM3rd T20IPune

शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली की टॉप-10 में एंट्री; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाज

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और वो 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)