scorecardresearch

India vs Spain, Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन को हराकर किया आगाज, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने किया गोल

FIH Men’s Hockey World Cup : भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर अभियान की शुरुआत की। पूल डी के पहले मैच में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था।

ind vs spn | hockey world cup 2023 | india hockey world cup
IND VS ESP: स्पेन के खिलाफ अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया। (फोटो – ट्विटर)

India vs Spain Hockey World Cup Match 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारत (Team India) ने स्पेन (Spain) को हराकर अपने अभियान शुरू किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत ने 2-0 से जीत हासिल की। अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। पूल डी के एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हरा दिया। पूल डी में भारत के अलावा स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स हैं। भारत को अगला मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड से खेलना है। लगातार दूसरी बार भारत में ओडिशा हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

Live Updates

India vs Spain Hockey World Cup 2023: भारत 1975 में पाकिस्तान को हराकर हॉकी का विश्व चैंपियन बना था।

20:58 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP Live: अमित रोहिदास प्लेयर ऑफ द मैच

अमित रोहिदास ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी को गोल में तब्दिल किया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। पूल डी में भारत और इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। वेल्स और स्पेन को हार का सामना करना पड़ा। भारत को अगला मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड से खेलना है।

20:50 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP Live: भारत ने स्पेन को हराकर अपना अभियान शुरू किया

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने स्पेन को हराकर अपना अभियान शुरू किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत ने 2-0 से जीत हासिल की। अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

20:41 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP Live: आखिरी क्वार्टर में 5 मिनट का खेल बाकी

भारत और स्पेन के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का पूल डी का मैच जारी है। आखिरी क्वार्टर में 5.36 मिनट का खेल बाकी है। भारत 2-0 से आगे है। इस बीच स्पेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ।

20:30 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP Live: तीसरे क्वार्टर में किसी भी टीम ने गोल नहीं किया

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी का मैच जारी है। तीसरे क्वार्टर में किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। भारत 2-0 से आगे है। अब मैच के आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी है।

20:18 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल से चूके

स्पेन के खिलाफ पूल डी के मैच में तीसरे क्वार्टर के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्ट्रोक लिया, लेकिन गोल नहीं कर पाए।

20:10 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: सेकेंड हाफ का खेल शुरू

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी का मैच जारी है। सेकेंड हाफ का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले हाफ में 2 गोल किया था। वह 2-0 से आगे चल रहा है।

20:01 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी का मैच जारी है। हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे है। अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया है। अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया।

19:56 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: भारत ने स्पेन पर 2-0 की बढ़त बनाई

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पूल डी में भारत ने स्पेन पर दबदबा बना लिया है। दूसरे क्वार्टर् में हार्दिक सिंह ने गोल किया। यह गोल 26वें मिनट में हुआ। इसके साथ ही भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल किया था।

19:50 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP : भारत और स्पेन के बीच मैच में दूसरे क्वार्टर का खेल जारी

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और स्पेन के बीच मैच में दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। अमित रोहिदास ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी को गोल में तब्दिल किया।

19:42 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर का खेल समाप्त

भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत 1-0 से आगे है। अमित रोहिदास ने गोल किया है। पहले क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दिल किया।

19:37 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: अमित रोहिदास ने किया पहला गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में स्पेन के खिलाफ पहले क्वार्टर में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर की मदद से भारत के लिए पहला गोल किया। भारत का यह वर्ल्ड कप में 200वां गोल था। पहले क्वार्टर के खेल में 1.30 मिनट का समय बाकी है। इससे पहले भारत 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाया था। 13वें मिनट में भी पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका।

19:34 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: अबतक नहीं हुआ गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और स्पेन के बीच मैच के पहले क्वार्टर में 3 मिनट का खेल बाकी है, लेकिन अबतक दोनों में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई हैं।

19:28 (IST) 13 Jan 2023
भारत बनाम स्पेन : अभी तक नहीं हुआ गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और स्पेन के बीच मैच के पहले क्वार्टर में 5 मिनट से ज्यादा का खेल हो गया। अभी तक किसी भी टीम ने गोल नहीं किया है। स्कोर 0-0 की बराबरी पर है।

19:24 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: भारत और स्पेन के बीच मैच शुरू

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पूल डी में भारत और स्पेन के बीच मैच शुरू हो गया। भारत 1975 में वर्ल्ड चैंपियन बना था। वह 48 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगा। पिछले विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गया था।

19:11 (IST) 13 Jan 2023
Hockey World Cup Live: इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 16 टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। पूल डी में भारत के अलावा स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स हैं। भारत और स्पेन के बीच मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होना। इस बीच इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हरा दिया।

18:53 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: स्पेन की टीम

मार्क मिरालेस (कप्तान), एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, जावी गिस्बर्ट, बोर्ड लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।

18:51 (IST) 13 Jan 2023
IND vs ESP: भारत की टीम

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास (उपकप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्णा पाठक (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार , नीलम संजीप खेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

18:36 (IST) 13 Jan 2023
Hockey World Cup Live: भारत और स्पेन के बीच पिछले 5 मुकाबले

भारत 2-2 स्पेन

भारत 2-3 स्पेन

भारत 3-5 स्पेन

भारत 5-4 स्पेन

भारत 3-0 स्पेन

18:21 (IST) 13 Jan 2023
Hockey World Cup 2023: जीत के साथ आगा करना चाहेगा भारत

हॉकी विश्व कप 2023 में भारत आज राउरकेला के अत्याधुनिक बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ओडिशा में लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप हो रहा है। टीम इंडिया 48 साल के सूखे को खत्म करके वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेगी।

India vs Spain Hockey World Cup 2023: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ पुरूष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में पदक के लिये 48 साल का इंतजार खत्म करने का होगा। ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। इसके बाद 1978 से 2014 तक भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका । पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×