IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर रोमांच अपने चरम पर है। ये इस बात से जाहिर होता है कि जब इंग्लैंड और स्कॉटलैंट के बीच मैच चल रहा था तब कमेंटेटर्स ज्यादा बातें भारत-पाक मैच को लेकर ही कर रहे थे। यानी इस मुकाबले को लेकर सब बेहद उतावले हो रहे हैं और इसका इंतजार रविवार शाम 7.00 बजे ही खत्म होगा।
इंग्लैंड और स्कॉटलैंट के बीच जब रविवार को मैच खेला जा रहा था उस वक्त मोहम्मद कैफ के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन इस मुकाबले को लेकर दोनों के बीच की जो सोच थी वो पूरी तरह से अलग थी। दोनों की सोच उनकी बातों से भी जाहिर हुई।
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा कड़ा मुकाबला
भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में चर्चा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व बैटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस बार पाकिस्तान की टीम मजबूत दिख रही है और ये मैच एकतरफा नहीं होने जा रहा है। यही नहीं पाकिस्तान ने जिस तरह से अब तक प्रदर्शन किया है साथ ही इस टीम ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप से पहले जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को हराया उससे तो यही लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता पाकिस्तान
कैफ की बात पर सिद्धू ने अपना तर्क दिया और उन्होंने कहा कि भारत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता। सिद्धू ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं जिसमें भारत को 7 में जीत मिली है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली थी। आप टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्तर देखो, गुरु…पाकिस्तान की टीम आपको कहां नजर आता है। इतिहास गवाह है कि भारत ने पाकिस्तान का क्या हाल किया है और आप इतिहास से आगे नहीं जा सकते। दोनों खिलाड़ियों ने स्टार स्पोर्ट्स पर ये बातें कही।
ये खबरें भी पढ़ें
संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज
