टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी गई। एएनआई ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ इस खबर की पुष्टी की है।

पाकिस्तान सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2026 को ही बायकॉट का फैसला किया गया था। उसी के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के तेवर लगातार अड़ियल रवैये वाले थे। उसके बाद आईसीसी के एक्शन की खबरें आईं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कंगाल होने का खतरा मंडराने लगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका क्रिकेट ने भी पाकिस्तान को समझाया। अब 8 दिन बाद पीसीबी के होश ठिकाने आ गए हैं।

पाकिस्तान की सरकार द्वारा जारी रिलीज में लिखे गए बयान में कहा गया,”पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी द्वारा आईसीसी और बीसीबी के साथ हुई मीटिंग के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने बीसीबी, श्रीलंका क्रिकेट और यूएई क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई रिक्वेस्ट पर भी विचार किया। इसके बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तय शेड्यूल के अनुसार उतरने के निर्देश दिए गए।”

कैसे होश में आया पाकिस्तान?

दरअसल आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के ऊपर बायकॉट का फैसला लेने के बाद आर्थिक रूप से कड़े एक्शन का खतरा मंडरा रहा था। आईसीसी द्वारा मिलने वाले सालाना रेवेन्यू (तकरीबन 315 करोड़ रुपये) से पाकिस्तान सीधा-सीधा हाथ धो बैठता। उसके अलावा कई और एक्शन ब्रॉडकास्टर्स व आईसीसी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए जा सकते थे।

साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा ब्लैकमेलिंग के लिए आईसीसी से की गई सभी डिमांड भी खारिज कर दी गई थीं। आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी शर्तों को ठुकरा दिया था। इसके अलावा अन्य पड़ोसी देश जैसे श्रीलंका और यूएई के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी पाकिस्तान से इसके दुष्परिणाम को देखते ही खेलने को कहा था। अंत में बांग्लादेश की तरफ से भी रिलीज में पाकिस्तान से खेलने की बात कही गई। तब जाकर ‘बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाने’ की तरह घुसे पाकिस्तान के होश ठिकाने आए हैं।

नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:-

BCCI Annual Contract: रोहित-विराट को 4-4 करोड़ का नुकसान, बोर्ड ने खत्म किया A+ ग्रेड, ये है पूरी लिस्ट
अभिषेक की फिटनेस पर सस्पेंस, संजू की लग सकती है लॉटरी; AI ने दूसरे मैच के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की होगी एक और परीक्षा, अंडर 19 चैंपियन बनने के बाद अब नई चुनौती