भारत की 12 साल की घरेलू बादशाहत खत्म करने वाला टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो गया था। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 24 से 26 अक्टूबर 2024 तक खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर लगातार 12 साल से चला आ रहा टेस्ट सीरीज में अजेय रहने (न हारने का) का सिलसिला भी टूट गया।

न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक जीत के नायक मिचेल सैंटनर रहे। मिचेल सैंटनर ने मैच में कुल 13 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी, जबकि 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में भी टीम 245 रन ही बना पाई।

पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने झटके 7 विकेट

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए। डेवोन कॉनवे ने 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रन की पारियां खेलीं। डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर बल्लेबाजी की। हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

वाशिंगटन सुंदर ने 59 रन देकर सात विकेट लिए। यह उस समय उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी ने भारत को मुकाबले में वापसी का मौका दिया, लेकिन बल्लेबाज उनके प्रदर्शन का फायदा नहीं उठा पाए।

मिचेल सैंटनर की फिरकी में उलझे भारतीय

न्यूजीलैंड की पहली पारी के जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर आउट हो गई। मिचेल सैंटनर ने सात विकेट लेकर मेजबान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मिचेल सैंटनर ने शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

ग्लेन फिलिप्स ने भी दो विकेट लिए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 30-30 और रविंद्र जडेजा ने 38 रन का योगदान दिया। हालांकि, कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मिचेल सैंटनर ने 53 रन देकर 7 विकेट लिए। इस तरह भारत पहली पारी में 103 रन कम रहा।

टॉम लैथम की पारी से न्यूजीलैंड ने बनाई पकड़

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में अपनी बढ़त को और मजबूत किया। तत्कालीन कप्तान टॉम लैथम ने 86 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। टॉम लैथम ने डेवोन कॉनवे (17) और विल यंग (23) के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। टॉम ब्लंडेल ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 48 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 255 रन तक पहुंचाया।

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, रविंद्र जडेजा तीन और रविचंद्रन अश्विन दो विकेट लेने में सफल रहे। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 69.4 ओवर में समाप्त हुई। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उसने भारत के सामने जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य रखा।

यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा की कोशिशें नहीं हुईं सफल

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में तेजी दिखाई। यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में 77 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने भारतीय उम्मीदों को जीवित रखा, लेकिन मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई।

ऋषभ पंत का रन आउट होना भी भारत के लिए गलत साबित हुआ। ऋषभ पंत खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इससे पहले मिचेल सैंटनर ने रोहित शर्मा (8) और शुभमन गिल (23) को पवेलियन की राह दिखाई थी।

मिचेल सैंटनर ने विराट कोहली (17) और सरफराज खान (9) के विकेट लेकर भारत पर दबाव बनाए रखा। रविंद्र जडेजा ने 84 गेंद में 42 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 21 और रविचंद्रन अश्विन ने 18 रन का योगदान दिया। हालांकि, लगातार गिरते विकेटों के बीच भारतीय टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

एजाज पटेल ने रविंद्र जडेजा और आकाश दीप को आउट करके जीत पर मुहर लगा दी। भारत की दूसरी पारी 60.2 ओवर में 245 रन पर समाप्त हुई और न्यूजीलैंड ने 113 रन से मुकाबला जीत लिया।

भारत में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत

मिचेल सैंटनर ने दूसरी पारी में 104 रन देकर छह विकेट लिए। इस तरह मिचेल सैंटनर ने मैच में 157 रन देकर कुल 13 विकेट हासिल किये। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इससे पहले भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की टीम को केवल दो टेस्ट मैच (1969 और 1988 में) में जीत मिली थी।

इससे पहले 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ गंवाई थी टेस्ट सीरीज

भारत ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने लगातार 18 घरेलू टेस्ट सीरीज जीती थीं। इस दौरान भारत ने बांग्लादेश को 2-0 और इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। पुणे में मिली हार ने इस शानदार सिलसिले को समाप्त कर दिया।

न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था और पुणे में दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया। टीम इंडिया के सामने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करने की चुनौती थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में भी 25 रन से जीत हासिल कर भारतीय उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच, स्कोरकार्ड(24-26 अक्टूबर 2026)

न्यूजीलैंड पहली पारी

बल्लेबाजीरनगेंदमिनट4s6sSR
टॉम लैथम (कप्तान)पगबाधा रविचंद्रन अश्विन1522382068.18
डेवोन कॉनवेकैच ऋषभ पंत बोल्ड रविचंद्रन अश्विन7614116211053.9
विल यंगकैच ऋषभ पंत बोल्ड रविचंद्रन अश्विन1845522040
रचिन रविंद्रबोल्ड वॉशिंगटन सुंदर651051285161.9
डेरिल मिचेलपगबाधा वॉशिंगटन सुंदर1854760033.33
टॉम ब्लंडेल †बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर31290025
ग्लेन फिलिप्सकैच रविचंद्रन अश्विन बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर931410029.03
मिचेल सैंटनरबोल्ड वॉशिंगटन सुंदर3351543264.7
टिम साउदीबोल्ड वॉशिंगटन सुंदर5851062.5
एजाज पटेलबोल्ड वॉशिंगटन सुंदर4981044.44
विल ओ’रुर्केनाबाद00400–
अतिरिक्त(बाई-8, लेगबाई-2, नोबॉल-3)13
कुल स्कोर79.1 ओवर (रनरेट: 3.27)259

विकेट पतन: 1-32 (टॉम लैथम, 7.5 ओवर), 2-76 (विल यंग, 23.6 ओवर), 3-138 (डेवोन कॉनवे, 43.2 ओवर), 4-197 (रचिन रविंद्र, 59.1 ओवर), 5-201 (टॉम ब्लंडेल, 61.6 ओवर), 6-204 (डेरिल मिचेल, 63.3 ओवर), 7-236 (ग्लेन फिलिप्स, 73.4 ओवर), 8-242 (टिम साउदी, 75.1 ओवर), 9-252 (एजाज पटेल, 77.6 ओवर), 10-259 (मिचेल सैंटनर, 79.1 ओवर)

गेंदबाजीओवरमेडनरनविकेटइकॉनमीवाइडनोबॉल
जसप्रीत बुमराह82320400
आकाशदीप604106.8301
रविचंद्रन अश्विन2426432.6600
वॉशिंगटन सुंदर23.145972.5401
रविंद्र जडेजा1805302.9401

भारत पहली पारी

बल्लेबाजीरनगेंदमिनट4s6sSR
यशस्वी जायसवालकैच डेरिल मिचेल बोल्ड ग्लेन फिलिप्स30601074050
रोहित शर्मा (कप्तान)बोल्ड टिम साउदी0912000
शुभमन गिलपगबाधा Santner3072712141.66
विराट कोहलीबोल्ड मिचेल सैंटनर1960011.11
Rishabh Pant †बोल्ड ग्लेन फिलिप्स1819282094.73
सरफराज खानकैच विल ओ’रुर्के बोल्ड मिचेल सैंटनर1124311045.83
रविंद्र जडेजापगबाधा मिचेल सैंटनर3846543282.6
रविचंद्रन अश्विनपगबाधा मिचेल सैंटनर4560080
वॉशिंगटन सुंदरनाबाद1821432185.71
आकाशदीपबोल्ड मिचेल सैंटनर65201120
जसप्रीत बुमराहपगबाधा मिचेल सैंटनर037000
अतिरिक्त0
कुल स्कोर45.3 ओवर (रन रेट: 3.42)156

विकेट पतन: 1-1 (रोहित शर्मा, 2.6 ओवर), 2-50 (शुभमन गिल, 21.3 ओवर), 3-56 (विराट कोहली, 23.4 ओवर), 4-70 (यशस्वी जायसवाल, 26.4 ओवर), 5-83 (Rishabh Pant, 30.2 ओवर), 6-95 (सरफराज खान, 33.6 ओवर), 7-103 (रविचंद्रन अश्विन, 35.5 ओवर), 8-136 (रविंद्र जडेजा, 43.1 ओवर), 9-142 (आकाशदीप, 43.6 ओवर), 10-156 (जसप्रीत बुमराह, 45.3 ओवर)

गेंदबाजीओवरमेडनरनविकेटइकॉनमीवाइडनोबॉल
टिम साउदी61181300
विल ओ’रुर्के32501.6600
एजाज पटेल1115404.900
मिचेल सैंटनर19.315372.7100
ग्लेन फिलिप्स602624.3300

न्यूजीलैंड दूसरी पारी

बल्लेबाजीरनगेंदमिनट4s6sSR
टॉम लैथम (कप्तान)पगबाधा वॉशिंगटन सुंदर8613317010064.66
डेवोन कॉनवेपगबाधा वॉशिंगटन सुंदर1725302068
विल यंगपगबाधा अश्विन2328352082.14
रचिन रविंद्रबोल्ड वॉशिंगटन सुंदर913121069.23
डेरिल मिचेलकैच यशस्वी जायसवाल b वॉशिंगटन सुंदर1823272078.26
टॉम ब्लंडेल †बोल्ड रविंद्र जडेजा41831073049.39
ग्लेन फिलिप्सनाबाद4882854258.53
मिचेल सैंटनरकैच जसप्रीत बुमराह बोल्ड रविंद्र जडेजा416120025
टिम साउदीकैच रोहित शर्मा बोल्ड रविचंद्रन अश्विन032000
एजाज पटेलकैच वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड रविंद्र जडेजा1129008.33
विल ओ’रुर्केरन आउट (वॉशिंगटन सुंदर/रविंद्र जडेजा)038000
अतिरिक्त(लेगबाई- 5, नोबॉल- 3)8
कुल स्कोर69.4 ओवर (रन रेट: 3.66)255

विकेट पतन: 1-36 (डेवोन कॉनवे, 9.2 ओवर), 2-78 (विल यंग, 18.3 ओवर), 3-89 (रचिन रविंद्र, 21.5 ओवर), 4-123 (डेरिल मिचेल, 29.2 ओवर), 5-183 (टॉम लैथम, 44.4 ओवर), 6-231 (टॉम ब्लंडेल, 59.3 ओवर), 7-237 (मिचेल सैंटनर, 63.5 ओवर), 8-238 (टिम साउदी, 64.3 ओवर), 9-241 (एजाज पटेल, 67.3 ओवर), 10-255 (विल ओ’रुर्के, 69.4 ओवर)

गेंदबाजीओवरमेडनरनविकेटइकॉनमीवाइडनोबॉल
रविचंद्रन अश्विन2529723.8800
वॉशिंगटन सुंदर1905642.9401
रविंद्र जडेजा19.437233.6602
जसप्रीत बुमराह612504.1600

भारत दूसरी पारी (लक्ष्य: 359 रन)

बल्लेबाजीरनगेंदमिनट4s6sSR
यशस्वी जायसवालकैच डेरिल मिचेल बोल्ड मिचेल सैंटनर77659393118.46
रोहित शर्मा (कप्तान)कैच विल यंग बोल्ड मिचेल सैंटनर816281050
शुभमन गिलकैच डेरिल मिचेल बोल्ड मिचेल सैंटनर2331394074.19
विराट कोहलीपगबाधा मिचेल सैंटनर1740552042.5
ऋषभ पंतरन आउट (मिचेल सैंटनर/टॉम ब्लंडेल)033000
वॉशिंगटन सुंदरकैच विल यंग बोल्ड ग्लेन फिलिप्स2147542044.68
सरफराज खानबोल्ड मिचेल सैंटनर915191060
रविंद्र जडेजाकैच टिम साउदी बोल्ड एजाज पटेल4284992050
रविचंद्रन अश्विनकैच डेरिल मिचेल बोल्ड मिचेल सैंटनर1834442052.94
आकाशदीपकैच रचिन रविंद्र बोल्ड एजाज पटेल12436004.16
जसप्रीत बुमराहनाबाद104711250
अतिरिक्त(बाई- 12, लेगबाई- 6, नोबॉल- 1)19
कुल स्कोर60.2 ओवर (रन रेट: 4.06)245

विकेट पतन: 1-34 (रोहित शर्मा, 5.4 ओवर), 2-96 (शुभमन गिल, 15.3 ओवर), 3-127 (यशस्वी जायसवाल, 21.3 ओवर), 4-127 (ऋषभ पंत, 22.2 ओवर), 5-147 (विराट कोहली, 29.6 ओवर), 6-165 (सरफराज खान, 35.2 ओवर), 7-167 (वॉशिंगटन सुंदर, 36.6 ओवर), 8-206 (रविचंद्रन अश्विन, 49.3 ओवर), 9-229 (आकाशदीप, 58.5 ओवर), 10-245 (रविंद्र जडेजा, 60.2 ओवर)

गेंदबाजीओवरमेडनरनविकेटइकॉनमीवाइडनोबॉल
टिम साउदी201507.500
विल ओ’रुर्के1050500
मिचेल सैंटनर29210463.5801
एजाज पटेल12.204323.4800
ग्लेन फिलिप्स1606013.7500

सुनील गावस्कर मध्यक्रम में खेलना चाहते थे, कपिल देव लाख मनाने के बाद भी नहीं हुए तैयार; क्यों तल्ख थे दोनों के रिश्ते?

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मैगजीन अपनी किताब ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’में लिखते हैं कि कपिल देव और सुनील गावस्कर के खराब रिश्तों का कारण बीसीसीआई था। 1983 में वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। कपिल देव को कप्तान बनाया गया था और उन्होंने सुनील गावस्कर को मध्यक्रम में खेलने नहीं दिया था। कपिल को लगा था कि गावस्कर उनकी कप्तानी को महत्व नहीं दे रहे। (पूरी कहानी जानने के लिए क्लिक करें)