India vs New Zealand Hockey World Cup 2023 Match: ओडिशा में 15वें हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में भारत क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया। फुलटाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर रहने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनल्टी शूटआउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद सडेन डेथ में शमशेर सिंह गोल से चूक गए। इस तरह से पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। सडेन डेथ में एक भी मौका गंवाने वाली टीम मैच हार जाती है। न्यूजीलैंड की टीम का क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से सामना होगा।
पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में ललित उपाध्याय और सुखजीत सिंह ने गोल किया। इस तरह टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली। 28वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने पहला गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे है। तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार ने पेनल्टी को गोल में बदला। इसके साथ ही भारत 3-1 से आगे हो गया। न्यूजीलैंड को 43वें मिनट में पेनल्टी मिला और केन रसेल ने गोल कर दिया। इसके बाद स्कोर 3-2 हो गया। सीन फिंडले ने 49वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करके मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया। फुलटाइम तक मैच 3-3 से बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।
पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने गोल किया। अभिषेक और शमशेर सिंह गोल से चूके। सडेन डेथ में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और शमशेर सिंह गोल से चूके। वहीं राजकुमार पाल ने गोल किया। न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल, शॉन फिडले, निक वुडस ने गोल किया। सैम लेन और सैम हिहा गोल से चूके। सडेन डेथ में निक वुड्स और हेडेन फिलिप्स गोल से चूके। सीन फिंडले और सैम लीन ने गोल किया। इस तरह से पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हार गया।
IND vs NZ Hockey World Cup 2023: भारत का 1975 के बाद चैंपियन बनने का सपना टूटा
सडेन डेथ में न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे शॉट को गोल में बदला। शमशेर सिंह ने चौथा शॉट लिया गोल नहीं कर पाए, लेकिन भारत को रिटेक मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। इसके साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-5 मुकाबला अपने नाम किया।
सडेन डेथ में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे शॉट को गोल में नहीं बदल पाई। भारत के लिए सुखजीत सिंह भी गोल नहीं कर पाए। भारत ने बैकस्टीक के लिए रेफरल लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
सडेन डेथ में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें पहले शॉट में गोल नहीं कर पाईं। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लिया. लेकिन गोल नहीं कर पाए। दूसरे शॉट को न्यूजीलैंड ने गोल में बदला। राजकुमार पाल ने गोल करके भारत को मुकाबले में बनाए रखा।
पेनल्टी शूटआउट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच बराबरी पर रहा। मुकाबला सडेन डेथ में पहुंचा। इस दौरान एक भी शॉट गंवाने वाली टीम मैच हार जाएगी।
भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में पांचवां शॉट सुखजीत सिंह ने लिया और गोल किया। भारत न्यूजीलैंड का स्कोर 3-3 से बराबर हुआ। पीआर श्रीजेश ने पेनल्टी शूटआउट में लगातार 2 गोल बचाया और भारत को वर्ल्ड कप में बनाए रखा।
भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में चौथा शॉट शमशेर सिंह ने लिया और वह गोल नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड भी चौथे शॉट को गोल में नहीं बदल पाया। न्यूजीलैंड 3-2 से आगे।
भारत के लिए अभिषेक ने पेनल्टी शूटआउट में तीसरा शॉट लिया, लेकिन गोल नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने गोल किया, लेकिन भारत ने रेफरकल लिया। 8 सेकेंड में गोल करना होता है। इससे पहले गेंद गोलपोस्ट में पहुंच गई थी। न्यूजीलैंड ने 3-2 से बढ़त बनाई।
भारत के लिए राजकुमार पाल ने दूसरे पेनल्टी को गोल में बदला और भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई। न्यूजीलैंड ने भी गोल किया। दोनों टीमों ने पेनल्टी शूटआउट में दोनों शॉट गोल में बदला। शूटआउट 2-2 से बराबरी पर।
भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला शूटआउट लिया और गोल किया। इस तरह से भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड ने गोल किया। शूटआउट 1-1 से बराबरी पर।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकाबला फुलटाइम तक 3-3 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला होगा। मैच जीतने वाले टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी।
भारत को 53वें मिनट में पेनल्टी मिला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भारत इस मुकाबले में केवल 2 पेनल्टी को ही गोल में बदल पाया है। आखिरी 6 मिनट में उसे हर हाल में गोल करना होगा। मैच बराबरी पर रहने पर पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के क्रॉसओवर मुकाबले में 49वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी मिला और 3-3 से मैच बराबर हुआ। न्यूजीलैंड को मुकाबले में दो पेनल्टी मिला है और दोनों गोल में तब्दील हुआ है। सीन फिंडले ने शानदार गोल करके मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में क्रॉसओवर मुकबाले में तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 3-2 से न्यूजीलैंड से आगे है। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। भारत की तरफ से ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह और वरुण कुमार ने गोल किया है। न्यूजीलैंड की ओर से सैम लेन और केन रसेल ने गोल किया।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड को 43वें मिनट में पेनल्टी मिला और केन रसेल ने गोल कर दिया। भारत 3-2 से फिलहाल आगे है।
भारत को 40 मिनट के खेल के बाद एक के बाद एक दो पेनल्टी मिला। वरुण कुमार ने 8वें पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना ली है।
भारत को 38वें मिनट में छठा पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम अभी तक 6 में से सिर्फ 1 पेनल्टी को गोल में बदल पाई है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकबाले में तीसरे क्वार्टर में 7 मिनट से ज्यादा का खेल हो गया है। भारत फिलहाल 2-1 से आगे है। इस क्वार्टर में अभी तक एक भी गोल नहीं हुआ है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में हाफ टाइम के बाद भारत 2-1 से आगे है। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ था। दूसरे क्वार्टर में तीनों गोल हुए। भारत की तरफ से ललित उपाध्याय और सुखजीत सिंह ने गोल किया।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ मैच के 28वें मिनट में पहला गोल किया। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने पहला गोल किया। भारत मुकाबले में 2-1 से आगे बना हुआ है। तीनों गोल दूसरे क्वार्टर में हुआ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में 24 मिनट के खेल के बाद भारत को 5वां पेनल्टी मिला। सुखजीत सिंह ने वर्ल्ड कप में अपना पहला गोल किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारत ने मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करने का मौका गंवाया था।
भारत को दूसरे क्वार्टर में एक बार फिर पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। इसके कुछ ही समय बाद एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोल हुआ, लेकिन न्यूजीलैंड ने रेफरल लिया। भारतीय खिलाड़ी अभिषेक के बैकस्टिक के कारण न्यूजीलैंड के पक्ष में फैसला गया, ऐसे में यह गोल खारिज हो गया।
हॉकी वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में भारत ने गोल कर दिया है। ललित उपध्याय ने यह गोल दागा। इसके साथ ही टीम ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के 17वें मिनट में यह गोल हुआ। आकाशदीप सिंह और शमशेर सिंह न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को छकाया। शमशेर ने इसके बाद ललित को पास दिया।
हॉकी वर्ल्ड कप 2022 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकाबले का पहला क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। भारत को एक पेनल्टी मिला, लेकिन वह गोल में नहीं बदला
हॉकी वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबले में भारत को पहले क्वार्टर में 12 मिनट का खेल होने के बाद पेनल्टी मिला, लेकिन यह मौका गोल में तब्दिल नहीं हुआ। दोनों टीमों में कोई भी अभी तक गोल नहीं कर पाया है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2022 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकाबले में पहले क्वार्टर में 10 मिनट से ज्यादा का खेल हो गया है, लेकिन दोनों टीमों में से किसी ने भी अभी तक गोल नहीं किया है। भारतीय टीम इस समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पहले क्रॉसओवर मैच में मलेशिया और स्पेन का आमना सामना हुआ। निर्धारित समय तक 2-2 से स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया। यहां दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद सडेन डेथ शुरू हुआ। इसमें एक भी मौका चूकने वाली टीम मुकाबला हार जाती है। स्पेन ने पहले मौके को गोल में तब्दील किया, लेकिन मलेशिया ऐसा नहीं कर सका। स्पेन ने इस तरह पेनाल्टी शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हराया। 24 जनवरी को क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पहले क्रॉसओवर मैच में मलेशिया और स्पेन का आमना सामना हुआ। निर्धारित समय तक 2-2 से स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया। यहां दोनों टीमों का स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। इसके बाद सडेन डेथ शुरू हुआ। इसमें एक भी मौका चूकने वाली टीम मुकाबला हार जाती है। स्पेन ने पहले मौके को गोल में तब्दील किया, लेकिन मलेशिया ऐसा नहीं कर सका। स्पेन ने इस तरह पेनाल्टी शूटआउट में मलेशिया को 4-3 से हराया। 24 जनवरी को क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ओड़िशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मुकाबला शुरू हो गया है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना होगा। टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। मुकाबला जीतने पर टीम क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी।
IND vs NZ Hockey World Cup 2023 Match: वेल्स की कमजोर टीम के खिलाफ लचर प्रदर्शन करने के कारण क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश करने में नाकाम रही भारतीय टीम को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में अगर अपनी संभावनाएं जीवंत रखनी है तो उसे रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले क्रॉसओवर मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए पूल डी के अपने अंतिम मैच में वेल्स पर आठ गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय फॉरवर्ड अच्छा खेल नहीं दिखा पाए और भारत आखिर में यह मैच 4-2 से ही जीत पाया। भारत को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को हर हालत में हराना होगा जो पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा था। भारत अभी विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम अभी तक कभी विश्वकप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। उसने टूर्नामेंट में अभी तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है और ऐसे में कलिंग स्टेडियम में होने वाले मैच में भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेंगी। मिडफील्डर हार्दिक सिंह के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से भारत को करारा झटका लगा है। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। भारतीय अग्रिम पंक्ति पहले ही संघर्ष कर रही है और ऐसे में हार्दिक का चोटिल होना उसके लिए बड़ा झटका है। भारत यदि न्यूजीलैंड को हरा देता है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से होगा। स्पेन के खिलाफ भारत की जीत में अकेले दम पर गोल दागने वाले हार्दिक की जगह राजकुमार पाल को टीम में लिया गया है। हार्दिक वेल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड और स्पेन ने वेल्स को करारी शिकस्त दी थी लेकिन भारतीय टीम को उसके खिलाफ संघर्ष करना पड़ा क्योंकि अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वेल्स के खिलाफ मैच में भारत शुरू से ही अपनी रणनीति के अनुसार नहीं चल पाया। अग्रिम पंक्ति के अलावा रक्षापंक्ति भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसने उस टीम के खिलाफ दो गोल गंवाए जो विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज है। हार्दिक सिंह की अनुपस्थिति में मनदीप सिंह और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के लिए अहम होगा। भारत निश्चित तौर पर इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी मायने में कम करके नहीं आंका जा सकता है। भारत ने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में इसी मैदान पर न्यूजीलैंड को एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों में 4-3 और 7-4 से हराया था। न्यूजीलैंड को हालांकि कड़ी चुनौती पेश करने वाली टीम माना जाता है। भारतीय कोच ग्राहम रीड ने भी कहा कि न्यूजीलैंड को कम करके नहीं आंका जा सकता है। रीड ने कहा,‘‘ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा। एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की थी हालांकि दूसरा मैच थोड़ा आसान रहा था। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा।’’ इन दोनों टीम के बीच अभी तक कुल 44 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 24 में जीत दर्ज की जबकि 15 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच ड्रॉ रहे। न्यूजीलैंड ने भारत को आखिरी बार 2019 में हराया था। न्यूजीलैंड पूल सी के अपने अंतिम मैच में मलेशिया से 2-3 से हार गया था। उसने टूर्नामेंट में पहली बार भाग ले रहे चिली को 3-1 से हराया था लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ उसे 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। न्यूजीलैंड के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और भारत को उन पर पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।