scorecardresearch

IND vs JAP Hockey Match Highlights: भारत ने 8-0 से जीता क्वालिफिकेशन मैच, एशियाड चैंपियन जापान को 27वीं बार दी मात

India vs Japan, Hockey World Cup 2023: साल 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की टीम पूल ए में तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर रही थी।

ind vs jap hockey score | fih hockey world cup score | india vs japan hockey match |
IND Vs JAP Hockey Score: हॉकी विश्व कप के क्वालिफिकेशन मैच में भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया। (सोर्स- ट्विटर/@TheHockeyIndia)

India Vs Japan Hockey, FIH World Cup Score: भारतीय टीम ने 26 जनवरी 2023 को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वालिफिकेशन मैच में जापान को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 33 में से 27वीं बार जीत हासिल की है। भारत की ओर से अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए, जबकि मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किए।

अभिषेक ने दोनों फील्ड गोल किए। मनप्रीत सिंह ने भी फील्ड गोल किया। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 1932 के बाद से अब तक जापान के खिलाफ 33 में से 27 मैच जीते हैं, जबकि 3 जापान ने जीते और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं।

बता दें कि क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंचने के बाद भारतीय टीम को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में जापान ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, हॉकी विश्व कप में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जापान की टीम पूल ए में तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर रही थी। भारत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहा था। भारत ने स्पेन और वेल्स को हराया था और इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था।

Live Updates

Hockey World Cup 2023, IND vs JAP Hockey Match Highlights: न्यूजीलैंड के खिलाफ सडन डेथ में हारने के बाद हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

20:59 (IST) 26 Jan 2023
26 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना भी जीते

26 जनवरी 2023 को हॉकी विश्व कप में साउथ अफ्रीका-मलेशिया, वेल्स-फ्रांस, चिली-अर्जेंटीना के बीच भी मुकाबले हुए। इसमें साउथ अफ्रीका और अर्जेंटीना ने जीत हासिल की, जबकि वेल्स और फ्रांस ने 2-2 से ड्रॉ खेला।

20:51 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: भारत ने 8-0 से जापान को हराया

मैच खत्म होने में एक मिनट बाकी था कि भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इस बार हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। इसके साथ ही भारत की लीड 7-0 हो गई। इसके बाद भारत को फिर एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार सुखजीत सिंह ने इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। यह गोल मैच खत्म होने के 40 सेकंड पहले हुआ। मैच खत्म होने तक यह स्कोर रहा।

20:43 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए किया छठा गोल

मैच खत्म होने से 2 मिनट पहले मनदीप सिंह ने एक और गोल कर जापान के खिलाफ भारत की जीत के अंतर को और बढ़ा दिया। मनप्रीत सिंह का यह फील्ड गोल था।

20:30 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: हरमनप्रीत ने भी किया गोल

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अपनी बढ़त 5-0 कर ली। इस बार भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। अभिषेक ने इंजेक्ट किया और हरमनप्रीत ने अपने शॉट से गेंद को सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

20:25 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: भारत की ओर से 3 खिलाड़ियों ने किए 4 गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने खाता और 4 गोल दाग दिए। भारत की ओर से अब तक अभिषेक ने 2 गोल किए हैं, जबकि मनप्रीत और विवेक सागर प्रसाद ने 1-1 गोल किए हैं।

20:23 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: तीसरे क्वार्टर में अब तक हो चुके हैं 4 गोल

तीसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। अभिषेक ने इंजेक्ट किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए। हालांकि, अभिषेक ने तुरंत ही भरपाई की। अभिषेक ने 13वें मिनट में ही फील्ड कर भारत को मैच में 4-0 से आगे कर दिया।

20:17 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: विवेक सागर प्रसाद ने भारत के लिए किया तीसरा गोल

तीसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, मनप्रीत के शॉट पर जापानी खिलाड़ी चोटिल हो गया। इसके बाद भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय टीम का पहला प्रयास खाली चला गया था, लेकिन रिवर्स में विवेक सागर प्रसाद ने अपने शॉट से गेंद को सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

20:10 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: अभिषेक ने 35वें मिनट में किया गोल

35वें मिनट में अभिषेक ने भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। अभिषेक ने जापान के डी के अंदर उसके गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके साथ ही मैच का स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 हो गया।

20:03 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: मनप्रीत सिंह ने भारत का खोला खाता

दूसरे हॉफ में भारत ने तेज शुरुआत की। उसने 2 मिनट के भीतर ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस बार मनदीप सिंह ने कोई गलती नहीं की। भारत को यह पेनल्टी कॉर्नर वीडियो रेफरल से मिला था।

19:58 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: पहले हॉफ में भारत का रहा दबदबा

पहले हॉफ के बाद यह रही दोनों टीमों की स्थिति।

19:50 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: दूसरा क्वार्टर भी गोल रहित

दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे क्वार्टर में जापान और भारत दोनों ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में असफल रहीं। जापान को दो पेनल्टी कॉर्नर को मिले और भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों के खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए।

19:30 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: पहले क्वार्टर में भारत और जापान दोनों नहीं कर पाए गोल

पहले क्वार्टर का खेल हो चुका है, लेकिन दोनों टीमों कोई गोल करने में सफल नहीं हुईं हैं। पहले क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा। उसे दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। राजकुमार ने 14वें मिनट और अभिषेक ने 15वें मिनट के आखिरी पलों में फील्ड गोल करने की कोशिश की, लेकिन जापानी गोलकीपर ने उसे नाकाम कर दिया।

19:25 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: भारतीय टीम नहीं उठा पाई 2 पेनल्टी कॉर्नर का फायदा

12वें मिनट में भारतीय टीम को बैक टू बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जापानी गोलकीपर ने भारत के शमशेर सिंह के प्रयासों पर पानी फेर दिया।

19:23 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: 10 मिनट में नहीं हुआ कोई गोल

पहले क्वार्टर में 10 मिनट से ज्यादा का खेल हो चुका है, लेकिन अब तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई है। एक दो बार भारतीय टीम को मौके जरूर मिले, लेकिन जापानी डिफेंड उन्हें सफल नहीं होने दिया।

19:16 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: भारत-जापान मैच शुरू

भारत और जापान के बीच हॉकी मैच शुरू हो चुका है। दोनों ही टीमों की ओर से आक्रामक शुरुआत हुई। नीचे आप दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन देख सकते हैं।

19:07 (IST) 26 Jan 2023
Hockey Live: भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ 32 में से जीते हैं 26 मैच

जापान ने दिसंबर 2021 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत को 5-3 से हराया था। पिछले साल मई-जून में एशिया कप में दूसरे दर्जे की भारतीय टीम ने जापान को दो बार हराया और एक मैच जीता। भारत ने 1932 के बाद से जापान के खिलाफ 32 में से 26 मैच जीते हैं जबकि 3 जापान ने जीते और 3 मैच ड्रॉ रहे।

Hockey World Cup 2023, IND vs JAP Hockey Live Score Updates: भारत न्यूजीलैंड से क्रॉसओवर मैच में सडन डेथ में हारने के बाद क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। उस मैच में भारत ने दो गोल की बढ़त गंवाई और निर्धारित समय तक स्कोर 3-3 से बराबर हो गया था। विश्व कप 1986 में मोहम्मद शाहिद की अगुआई में भारतीय टीम पोलैंड, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। तब उसने कनाडा को हराया था और जर्मनी से ड्रॉ के बाद प्रारंभिक दौर में छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहीं। इसके बाद क्लासीफिकेशन मैच में न्यूजीलैंड से हार गई और फिर पाकिस्तान से हारने के बाद आखिरी स्थान पर रही थी।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×