पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो बनाए 24 रन
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की पहली पारी 75.5 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल हो चुका है। पहले दिन का खत्म होने के समय भारत ने पहली पारी में 12 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 34 गेंद में 8 और चेतेश्वर पुजारा 36 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पारी की तीसरी ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। गिल जब पवेलियन लौटे तब उनका और टीम का खाता भी नहीं खुला था। रोहित शर्मा ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ अपना और टीम का खाता खोला। गिल की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी पहली पारी 75.5 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए।
बेन स्टोक्स टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 55 रन बनाए। स्टोक्स ने 121 गेंद की पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। जॉनी बेयरस्टो ने 6 चौके की मदद से 67 गेंद में 28 रन बनाए। डेनियल लॉरेंस ने 8 चौके की मदद से 74 गेंद में 46 और ओली पोप ने 2 चौके की मदद से 87 गेंद में 29 रन बनाए।
हार्दिक ने खास अंदाज में नताशा को किया बर्थडे विश, भाभी को भी दी इसलिए बधाई
जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिए।
4th Test, Sardar Patel Stadium, Ahmedabad, 04 Mar, 2021
Highlights
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया। अश्विन ने 62वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओली पोप को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। पोप ने 2 चौके की मदद से 87 गेंद में 29 रन बनाए। उनकी जगह बेन फोक्स क्रीज पर आए। पोप जब आउट हुए तब इंग्लैंड का स्कोर 61.3 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन था।
बेन स्टोक्स पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू (LBW) कर दिया। वह जब आउट हुए तब इंग्लैंड का स्कोर 121 रन था। स्टोक्स की जगह डेनिलय लॉरेंस बल्लेबाजी के लिए आए।
अक्षर पटेल ने डोमिनिक सिबली को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सिबली 8 गेंद पर 2 रन ही बना सके। पटेल ने इसके बाद जैक क्रॉली को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। क्रॉली ने 30 गेंद पर 9 रन बनाए।
डॉमिनिक बेस के रूप में इंग्लैंड को 9वां झटका लगा। वह इस मैच में अक्षर पटेल का चौथा शिकार बने। सातवें विकेट के रूप में बेन फोक्स पवेलियन लौटे। अश्विन ने 66वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन फोक्स को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा दिया। फोक्स 12 गेंद में एक रन ही बना पाए। वह जब आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 170 रन जुड़े थे।
मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने कप्तान जो रूट का विकेट भारत की झोली में डाल दिया। सिराज ने रूट को 5 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। सिराज ने इसके बाद जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बेयरस्टो 28 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।

जब अंपायर ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू आउट दिया, तब दूसरे छोर पर खड़े ओली पोप ने रिव्यू लेने का विचार किया, लेकिन बेन स्टोक्स को शायद पता था, इसलिए वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए पवेलियन की ओर चल दिए।
भारत ने टीम में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। उसने जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर कर दिया है। स्पिनर डॉमिनिक बेस और बल्लेबाज डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है। इंग्लैंड को लॉरेंस और बेस से कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। कप्तान जो रूट 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिराज ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। टीम इंडिया फिलहाल मैच पर पकड़ बनाए हुए है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो पारी को संवारने की कोशिश में लगे हुए हैं।
विराट कोहली ने पारी के शुरुआती 5 ओवर तेज गेंदबाजों से कराए। छठा ओवर स्पिनर अक्षर पटेल को थमाया। उन्होंने कोहली का फैसला सही साबित किया और ओवर की दूसरी बॉल पर ओपनर डॉम सिबली को क्लीन बोल्ड किया। सिबली 2 रन ही बना सके। अपने अगले ओवर में अक्षर ने जैक क्राउली (9) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया।
विराट कोहली की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगर कोहली की टीम अंतिम टेस्ट ड्रॉ भी करा लेती है तो जून में लार्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन अगर अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो फिर भारत को भी खिताबी मुकाबले से बाहर कर देगी और टिम पेन की अगुआई वाली आस्ट्रेलिया की टीम को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।
विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा 60 टेस्ट में कप्तानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने अब तक 59 में से 35 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। यह टेस्ट जीतने के साथ ही वे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वे इस मामले में लॉयड के साथ चौथे नंबर पर आ जाएंगे।
भारत ने टीम में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। उसने जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर कर दिया है। स्पिनर डॉमिनिक बेस और बल्लेबाज डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है।
यह मैच ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। फाइनल के लिए भारत को यह मैच जीतना या ड्रॉ कराना जरूरी है। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड टीम बाहर हो गई। यदि टीम इंडिया आखिरी टेस्ट हारती है, तो पॉइंट्स के आधार पर ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। साथ ही यह सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।
तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह निजी कारण से टेस्ट और टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। उसी की तैयारी के लिए छुट्टी ली है। बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज या उमेश को मौका मिल सकता है। यह देखने वाली बात होगी कि ओपनर के तौर पर कुछ खास नहीं कर सके शुभमन गिल को मौका दिया जाता है या नहीं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।