तीसरा टेस्ट दूसरे दिन ही खत्म, भारत ने 10 विकेट से जीता मैच; सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त
India vs England (IND vs ENG) 3rd Test Day 2: रोहित शर्मा ने जो रूट के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर छक्का लगा टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी।

India vs England (IND vs ENG) 3rd Test Day 2 Cricket Score: भारत ने 4 मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया यह डे/नाइट टेस्ट दूसरे दिन ही खत्म हो गया। भारत को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 7.4 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंद में 25 और शुभमन गिल 21 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 11 विकेट लिए। वह किसी एक डे/नाइट टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज भी बने। रविचंद्रन अश्विन ने 7 विकेट लिए। एक विकेट इशांत शर्मा और एक विकेट वाशिंगटन सुंदर के खाते में गया। इस मैच में स्पिनर्स ने 19 विकेट लिए।
इस जीत से भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड और दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था। चौथा टेस्ट इसी मैदान पर 4 मार्च से खेला जाना है। इस जीत से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की संभावनाएं अभी जिंदा हैं। वहीं, इंग्लैंड का रास्ता बंद हो गया है।
रोहित शर्मा ने जो रूट के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर छक्का लगा टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी पहली पारी 48.4 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। भारत की पहली पारी 53.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी 30.4 ओवर में महज 81 रन पर ही धराशायी हो गई। भारत ने दूसरी पारी में 7.4 ओवर में बिना विकेट खोए 49 रन बना मैच जीत लिया।
इस मैच में कुल 842 गेंदें फेंकी गईं और 30 विकेट गिरे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे कम गेंद में खत्म हुआ टेस्ट मैच है। इससे पहले 1945/46 में वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टेस्ट मैच 872 गेंद में खत्म हो गया है। वह मैच ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 103 रन से जीता था।
3rd Test, Sardar Patel Stadium, Ahmedabad, 24 Feb, 2021
Highlights
भारत ने दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ही गुरुवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनायी। भारत के सामने जीत के लिये 49 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। चौथा टेस्ट इसी स्थान पर चार मार्च से खेला जाएगा।
डिनर ब्रेक के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 2 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन था। इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 30.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 33 रन की बढ़त ली थी। इस तरह यह मैच जीतने के लिए उसे 49 रन का लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भारत की शुरुआत की। इससे पहले भारत की पहली पारी 53.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन ही 112 रन पर सिमट गई थी।
सातवें विकेट के रूप में जोफ्रा आर्चर पवेलियन लौटे। अश्विन ने उन्हें 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। अश्विन की अपील पर अंपायर ने आर्चर को आउट दे दिया। इसके बाद आर्चर ने DRS लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले पर ही मुहर लगाई।
आर्चर को पवेलियन भेजने के साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। वह 400 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले और कपिल देव यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
पांचवें विकेट के रूप में जो रूट पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जो रूट को एलबीडब्ल्यू किया। रूट ने अपनी 45 गेंद की पारी में 19 रन बनाए। वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। रूट जब आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 56 रन जुड़े थे। उनकी जगह बेन फोक्स क्रीज पर आए।
चौथे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स आउट हुए। बेन स्टोक्स को रविचंद्रन अश्विन ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बेन स्टोक्स ने 3 चौके की मदद से 34 गेंद में 25 रन बनाए। वह जब आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर 50 रन था। उनकी जगह ओली पोप बल्लेबाजी के लिए आए थे।
चौथे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स आउट हुए। बेन स्टोक्स को रविचंद्रन अश्विन ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बेन स्टोक्स ने 3 चौके की मदद से 34 गेंद में 25 रन बनाए। वह जब आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर 50 रन था। उनकी जगह ओली पोप बल्लेबाजी के लिए आए थे।
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड का तीसरा विकेट नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिया। उन्होंने डोमिनिक सिबले को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। सिबले ने 7 रन बनाए। जब वह पवेलियन लौटे तब इंग्लैंड के खाते में 19 रन जुड़े थे। सिबले की जगह बेन स्टोक्स क्रीज पर आए।
दूसरी पारी में अक्षर पटेल पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर जैक क्रॉले को बोल्ड कर दिया। उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो आए। अक्षर ने तीसरी गेंद पर उन्हें भी बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का तब तक खाता भी नहीं खुला था। बेयरस्टो की जगह जो रूट क्रीज पर आए।
इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 46 रन के भीतर 7 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 6.2 ओवर में 8 रन दिए। जैक लीच ने 54 रन देकर 4 विकेट लिए। रूट ने पहली बार एक पारी में 5 विकेट लिया है।
अजिंक्य रहाणे दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रहाणे ने 25 गेंद पर 7 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा 66 रन बनाकर आउट हो गए। लीच ने उन्हें बी एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने 96 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए।
ऋषभ पंत को जो रूट ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। पंत 8 गेंद पर एक रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुंदर (00) को जो रूट ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अक्षर पटेल (0) को उन्होंने डोमिनिक सिबली के हाथों कैच कराया। जसप्रीत बुमराह को जो रूट ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे एक रन ही बना सके। इशांत शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच का पहला छक्का लगाया। इससे पहले दिन कोहली 27 रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल 51 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा खाता खोले बगैर आउट हो गए।
इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 145 रन ही बना सकी। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने उस पर 33 रन की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 46 रन बनाने में 7 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 5 विकेट लिए।
टीम इंडिया ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 26 रन ही खाते में जोड़े थे कि अजिंक्य रहाणे (7 रन), रोहित शर्मा (66 रन), ऋषभ पंत (1), वॉशिंंगटन सुंदर (0) और अक्षर पटेल (0) पवेलियन लौट गए। जैक लीच ने रहाणे और रोहित को LBW किया।
रहाणे के आउट होने के बाद भारत को दोहरा झटका लगा। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा 66 रन बनाकर आउट हो गए। लीच ने उन्हें बी एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने 96 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। ऋषभ पंत को जो रूट ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। पंत 8 गेंद पर एक रन ही बना सके।
अजिंक्य रहाणे दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रहाणे ने 25 गेंद पर 7 रन बनाए। रोहित शर्मा के पास शतक लगाने का मौका है। वहीं, रहाणे के बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेलना चाहेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह डे-नाइट मैच है। आज (गुरुवार, 25 फरवरी) टेस्ट का दूसरा दिन है। रोहित शर्मा ने दूसरे दिन की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने जेम्स एंडरसन की गेंद पर दो चौके मारे।