भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच की टाइमिंग में बदलाव होगा जो भारतीय समय के मुताबिक पहले मैच की तरह से रात 10.00 बजे से नहीं होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था और ये मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था और फिर मैच को बिना किसी नतीजे के समाप्त कर दिया गया था।
भारत-इंग्लैंड दूसरा मैच शाम 7.00 बजे होगा शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा। पहले मैच को देखने के लिए जहां क्रिकेट फैंस को देर रात तक जगना पड़ा होगा तो वहीं दूसरे मैच को देखने के लिए देर रात तक जगने की जरूरत नहीं होगी। दोनों देशों के बीच ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.00 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6.30 बजे किया जाएगा। अगर इस मैच में बारिश ने बाधा नहीं डाला तो ये शाम 7.00 बजे से शुरू होकर रात 11.00 बजे तक समाप्त हो जाएगा।
पहले टी20 मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और इस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया था जो चेस्टर ली स्ट्रीट में जीत के लिहाज से अच्छा था। हालांकि इस मैच में भारत की शुरुआत काफी खराब रही थी जब टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने सिर्फ एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया था। इसके बाद इशान किशन तीसरे नंबर पर आए, लेकिन वो बिना खाता खोले ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे।
भारत ने इस मैच में अपने पहले 2 विकेट सिर्फ 6 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था, लेकिन फिर ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभावने का काम किया था। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 24 गेंदों पर 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाए थे जबकि कप्तान श्रेयस ने 47 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली थी। शिवम दुबे ने भी नाबाद 42 रन की अहम पारी खेली थी जबकि तिलक वर्मा 13 रन पर आउट हुए थे तो वहीं हर्षित राणा अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
IND A vs SL A: साई सुदर्शन-अमन ओपनर, आयुष-अंशुल आउट; श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11
इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए। इंडिया ए ने अंशुल कंबोज, आयुष पांडे जैसे खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
