भारत ने कैनबरा में हासिल की पहली जीत, तीसरे वनडे में 13 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया
कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर भारत की यह पहली जीत है। इससे पहले उसने यहां 2 मैच खेले और दोनों में हार का सामना किया था। ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर यह पहली हार है। उसने इससे पहले यहां अब तक चार मैच खेले थे और चारों में जीत हासिल की थी।

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हरा दिया। कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 289 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 4 बल्लेबाज 21 रन के भीतर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर ली थी। भारत का आज का मैच जीतने के कारण यह वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 2-1 से खत्म हुई। हार्दिक पंड्या मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्टीव स्मिथ मैन ऑफ दी सीरीज चुने गए।
कैनबरा में भारत की वनडे में यह पहली जीत है। इससे पहले उसने इस मैदान पर 2 वनडे खेले थे और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर यह पहली हार है। उसने इससे पहले यहां अब तक चार मैच खेले थे और चारों में जीत हासिल की थी।
हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद पर नाबाद 92 और रविंद्र जडेजा ने 50 गेंद पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने 78 गेंद पर 63 रन बनाए। केएल राहुल 5, श्रेयस अय्यर 19 , शिखर धवन 16 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एडम जंपा भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
India vs Australia 3rd ODI LIVE क्रिकेट स्कोर: देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एरोन फिंच हाइएस्ट स्कोरर रहे। एरॉन फिंच ने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 गेंद में 75 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैक्सवेल ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 गेंद में 59 रन बनाए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 38 रन बनाकर आउट हुए।
एश्टन एगर ने 28 गेंद में 28 और मार्नश लबुशेन ने 31 गेंद में 22 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 27 गेंद में 21 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। उनका कैच रविंद्र जडेजा ने लपका। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 43 और टी नटराजन ने 70 रन देकर 2-2 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप और जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
India vs Australia: ‘किंग’ कोहली के वनडे में 12 हजार रन पूरे, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड
3rd ODI, Manuka Oval, Canberra, 02 Dec, 2020
Highlights
भारत के लिए 47 और 48वें ओवर सफलता लेकर आए। 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सीन एबॉट का विकेट झटका। 48वें ओवर की पहली गेंद पर टी नटराजन ने एश्टन एगर को पवेलियन की राह दिखाई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 4 विकेट 21 रन के भीतर गंवाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसंबर से टी20 सीरीज होनी है। पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल में ही होना है। दूसरा और तीसरा टी20 सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ऑउट होने से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या के नाम है।
वनडे इंटरनेशनल सीरीज में टॉप-4 हाइएस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
भारत को 45वें ओवर में बड़ी सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 गेंद में 59 रन बनाए। उनके स्थान पर दाएं हाथ के बल्लेबाज सीन एबॉट क्रीज पर आए। 45वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 270 रन है। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 33 रन बनाने हैं।
44वां ओवर (टी नटराजन का) भारत के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने एक छक्का और एक चौका जड़ा, जबकि एश्टन एगर ने एक चौका जड़ा। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया ने 18 रन बटोरे। मैक्सवेल ने नटराजन के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका इस सीरीज में यह दूसरा अर्धशतक है। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 264 रन है।
भारत को 38वें ओवर में बड़ी सफलता मिली। सिंगल चुराने के प्रयास में एलेक्स कैरी रनआउट हो गए। रविंद्र जडेजा की गेंद पर सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन विराट कोहली ने गेंद विकेटकीपर केएल राहुल की ओर फेंक दिया। चौकन्ने राहुल ने कैरी को रनआउट कर दिया। ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर क्रीज पर हैं। मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 70 गेंद पर 92 रन चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच विकेट गंवाकर संकट में है। एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की पारी को संभाल लिया है। एलेक्स कैरी ने 34 रन बना लिए हैं तो मैक्सवेल ने रविंद्र जडेजा को लगातार दो छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। मैक्सवेल ने 13 गेंद पर 19 रन बना लिए हैं। मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 84 गेंद पर 106 रन बनाने हैं।
भारत को चौथी सफलता एरॉन फिंच के रूप में मिली। फिंच 75 रन बनाकर आउट हुए। 82 गेंद की पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी क्रीज पर उतरे हैं। उन्हें अब कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाना होगा।
शार्दुल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मोइसेस हेनरिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने 31 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले। एरॉन फिंच सीरीज में दूसरा शतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। वे 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच से डेब्यू करने वाले कैमरन ग्रीन क्रीज पर उतर गए हैं। उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।
शार्दुल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मोइसेस हेनरिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने 31 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 च
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने अपने शानदार फॉर्म को कैनबरा में भी जारी रखा है। उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिंच ने पहले वनडे में शतक लगाया था। यह उनके वनडे करियर का 29वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। फिंच 57 और मोइसेस हेनरिक्स 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को दूसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने स्टीव स्मिथ के रूप में एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। पिछले दो मैच में शतक लगाने वाले स्मिथ इस मुकाबले में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शार्दुल की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। स्मिथ के आउट होने के बाद मोइसेस हेनरिक्स को क्रीज पर भेजा गया है।
303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। कप्तान एरॉन फिंच 38 गेंद पर 33 और स्टीव स्मिथ 10 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए पहला मैच खेल रहे टी नटराजन ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मार्नश लबुशेन को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 303 रन का लक्ष्य दिया। हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए। हार्दिक ने 76 गेंद पर नाबाद 92 और जडेजा ने 50 गेंद पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रनों की साझेदारी की।
हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। हार्दिक ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वे 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, जडेजा ने 33 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ी आखिरी 3 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के खाते में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।
विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने भारत की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। हार्दिक अर्धशतक के करीब हैं। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, जडेजा धैर्य के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। वे हार्दिक को लगातार स्ट्राइक दे रहे हैं।
विराट कोहली ने करियर का 60वां अर्धशतक लगाया। वे 78 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। जोस हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनकै कैच लिया। कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। कोहली के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर उतरे हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 11 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। एश्टन एगर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। राहुल के बाद क्रीज पर हार्दिक पंड्या आए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में है। ऐसे में हार्दिक कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
भारत को तीसरा झटका 23वें ओवर में लगा। श्रेयस अय्यर 21 गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा की गेंद पर मार्नश लबुशेन ने उनका कैच लिया। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर उतरे हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। इस मुकाबले में भी कोहली का बखूबी साथ देना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
शुभमन गिल 39 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें एश्टन एगर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को ज्यादा से ज्यादा रन तक पहुंचाना चाहेंगे। कोहली और अय्यर के बल्ले से अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं निकली है।
कोहली ने वनडे में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। वे सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 300 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली सचिन से 58 पारी पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 242 पारियों में 12000 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शिखर धवन 27 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। धवन ने दो चौके लगाए। सीन एबॉट की गेंद पर एश्टन एगर उनका कैच लिया। शुभमन गिल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। वे सीरीज में पहला शतक लगाना चाहेंगे।
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल और शिखर धवन ने भारत को मजबूत शुरुआत दी है। दोनों ने 5 ओवर में 24 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत ने अब तक एक विकेट नहीं गंवाया है। शुभमन ने बल्ले से एक तो धवन के बैट से दो चौके निकले हैं।
भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), मार्नश लबुशेन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, मोइसेस हेनरिक्स।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए। उसने मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी को आराम दिया है। शुभमन गिल, कुलदीप यादव, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। नटराजन का वनडे में यह डेब्यू मैच है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट और एश्टन एगर को टीम में शामिल किया है। ग्रीन का यह डेब्यू मैच है।
दोनों टीमों की बात करें तो भारत की ओर से टी नटराजन डेब्यू करेंगे। उन्हें विराट कोहली ने वनडे कैप दिया है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन को पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा।