ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन में गंवाए 4 विकेट, भारत ने तीसरा वनडे 13 रन से जीता: हार्दिक बने मैच के हीरो
कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर भारत की यह पहली जीत है। इससे पहले उसने यहां 2 मैच खेले और दोनों में हार का सामना किया था। ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर यह पहली हार है। उसने इससे पहले यहां अब तक चार मैच खेले थे और चारों में जीत हासिल की थी।

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हरा दिया। इस तरह यह वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 2-1 से खत्म हुई। हार्दिक पंड्या मैन ऑफ द मैच चुने गए। स्टीव स्मिथ मैन ऑफ दी सीरीज चुने गए।
कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 289 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 4 विकेट पर 21 रन के भीतर गंवाए।
कैनबरा में भारत की वनडे में यह पहली जीत है। इससे पहले उसने इस मैदान पर 2 वनडे खेले थे और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर यह पहली हार है। उसने इससे पहले यहां अब तक चार मैच खेले थे और चारों में जीत हासिल की थी।
India vs Australia 3rd ODI Live Cricket Score Online: जानिए मैच के ताजा अपडेट्स
हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद पर नाबाद 92 और रविंद्र जडेजा ने 50 गेंद पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने 78 गेंद पर 63 रन बनाए। केएल राहुल 5, श्रेयस अय्यर 19 , शिखर धवन 16 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एडम जंपा भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एरोन फिंच हाइएस्ट स्कोरर रहे। एरॉन फिंच ने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 गेंद में 75 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैक्सवेल ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 गेंद में 59 रन बनाए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 38 रन बनाकर आउट हुए। एश्टन एगर ने 28 गेंद में 28 और मार्नश लबुशेन ने 31 गेंद में 22 रन बनाए।
कैमरन ग्रीन 27 गेंद में 21 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। उनका कैच रविंद्र जडेजा ने लपका। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 43 और टी नटराजन ने 70 रन देकर 2-2 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।
India vs Australia: ‘किंग’ कोहली के वनडे में 12 हजार रन पूरे, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड
3rd ODI, Manuka Oval, Canberra, 02 Dec, 2020
Highlights
भारत के लिए 47 और 48वें ओवर सफलता लेकर आए। 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सीन एबॉट का विकेट झटका। 48वें ओवर की पहली गेंद पर टी नटराजन ने एश्टन एगर को पवेलियन की राह दिखाई। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 4 विकेट 21 रन के भीतर गंवाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसंबर से टी20 सीरीज होनी है। पहला मैच कैनबरा के मनुका ओवल में ही होना है। दूसरा और तीसरा टी20 सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ऑउट होने से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनत जयसूर्या के नाम है।
वनडे इंटरनेशनल सीरीज में टॉप-4 हाइएस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
जसप्रीत बुमराह ने भारत को 45वें ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने आउट होने से पहले 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 गेंद में 59 रन बनाए। उनके स्थान पर दाएं हाथ के बल्लेबाज सीन एबॉट मैदान पर आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45वें ओवर के बाद 7 विकेट पर 270 रन है। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 33 रन बनाने हैं। एबॉट के साथ एश्टन एगर क्रीज पर हैं।
भारत के लिए 44वां ओवर टी नटराजन लेकर आए। उनका यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका इस सीरीज में यह दूसरा अर्धशतक है। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 264 रन है। मैक्सवेल ने इस ओवर में एक चौका भी लगाया। एश्टन एगर ने भी एक चौका जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 10 ओवर बाकी हैं। टीम को जीत के लिए 76 रन बनाने हैं। ग्लेन मैक्सवेल एक छोर पर टिके हैं तो दूसरे छोर पर एश्टन एगर हैं। मैक्सवेल विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, एगर उपयोगी रन बना सकते हैं। भारत को मैच जीतने के लिए हर हाल में मैक्सवेल का विकेट लेना होगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच विकेट गंवाकर संकट में है। एलेक्स कैरी और ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की पारी को संभाल लिया है। एलेक्स कैरी ने 34 रन बना लिए हैं तो मैक्सवेल ने रविंद्र जडेजा को लगातार दो छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। मैक्सवेल ने 13 गेंद पर 19 रन बना लिए हैं। मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 84 गेंद पर 106 रन बनाने हैं।
भारत को चौथी सफलता एरॉन फिंच के रूप में मिली। फिंच 75 रन बनाकर आउट हुए। 82 गेंद की पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी क्रीज पर उतरे हैं। उन्हें अब कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाना होगा।
शार्दुल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मोइसेस हेनरिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने 31 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले। एरॉन फिंच सीरीज में दूसरा शतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। वे 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच से डेब्यू करने वाले कैमरन ग्रीन क्रीज पर उतर गए हैं। उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने अपने शानदार फॉर्म को कैनबरा में भी जारी रखा है। उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिंच ने पहले वनडे में शतक लगाया था। यह उनके वनडे करियर का 29वां अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। फिंच 57 और मोइसेस हेनरिक्स 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को दूसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने स्टीव स्मिथ के रूप में एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। पिछले दो मैच में शतक लगाने वाले स्मिथ इस मुकाबले में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शार्दुल की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। स्मिथ के आउट होने के बाद मोइसेस हेनरिक्स को क्रीज पर भेजा गया है।
303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। कप्तान एरॉन फिंच 38 गेंद पर 33 और स्टीव स्मिथ 10 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए पहला मैच खेल रहे टी नटराजन ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने मार्नश लबुशेन को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 303 रन का लक्ष्य दिया। हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए। हार्दिक ने 76 गेंद पर नाबाद 92 और जडेजा ने 50 गेंद पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रनों की साझेदारी की।
हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। हार्दिक ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वे 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, जडेजा ने 33 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ी आखिरी 3 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के खाते में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ना चाहेंगे।
विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने भारत की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। हार्दिक अर्धशतक के करीब हैं। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, जडेजा धैर्य के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। वे हार्दिक को लगातार स्ट्राइक दे रहे हैं।
विराट कोहली ने करियर का 60वां अर्धशतक लगाया। वे 78 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। जोस हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनकै कैच लिया। कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। कोहली के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर उतरे हैं।
शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 11 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। एश्टन एगर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। राहुल के बाद क्रीज पर हार्दिक पंड्या आए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में है। ऐसे में हार्दिक कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
भारत को तीसरा झटका 23वें ओवर में लगा। श्रेयस अय्यर 21 गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा की गेंद पर मार्नश लबुशेन ने उनका कैच लिया। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर उतरे हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। इस मुकाबले में भी कोहली का बखूबी साथ देना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
शुभमन गिल 39 गेंद पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें एश्टन एगर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को ज्यादा से ज्यादा रन तक पहुंचाना चाहेंगे। कोहली और अय्यर के बल्ले से अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं निकली है।
कोहली ने वनडे में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। वे सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 300 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली सचिन से 58 पारी पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 242 पारियों में 12000 रन बना लिए हैं।
कोहली ने वनडे में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। वे सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 300 पारियां खेली थीं। वहीं, कोहली सचिन से 58 पारी पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 242 पारियों में 12000 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शिखर धवन 27 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। धवन ने दो चौके लगाए। सीन एबॉट की गेंद पर एश्टन एगर उनका कैच लिया। शुभमन गिल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। वे सीरीज में पहला शतक लगाना चाहेंगे।
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल और शिखर धवन ने भारत को मजबूत शुरुआत दी है। दोनों ने 5 ओवर में 24 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत ने अब तक एक विकेट नहीं गंवाया है। शुभमन ने बल्ले से एक तो धवन के बैट से दो चौके निकले हैं।
भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), मार्नश लबुशेन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, मोइसेस हेनरिक्स।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए। उसने मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी को आराम दिया है। शुभमन गिल, कुलदीप यादव, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। नटराजन का वनडे में यह डेब्यू मैच है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर और मिशेल स्टार्क की जगह कैमरन ग्रीन, सीन एबॉट और एश्टन एगर को टीम में शामिल किया है। ग्रीन का यह डेब्यू मैच है।
वनडे में एक सेंचुरी लगाने के साथ ही कोहली तेंदुलकर के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे। तेंदुलकर ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 सेंचुरी लगाई है। जबकि, कोहली और रोहित शर्मा ने 8-8 सेंचुरी लगाई। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डेसमंड हेन्स का नाम है। उन्होंने 6 सेंचुरी लगाई हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले वनडे मैच में कोहली अगर एक सेंचुरी लगा देते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पोंटिंग ने अब तक 71 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई हैं। वहीं, कोहली 70 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।
कप्तान विराट कोहली बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली अगर इस मैच में 23 रन बना लेते हैं, तो वे सबसे तेज 12 हजार रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। सचिन ने 12 हजार रन बनाने के लिए 300 मैच खेले थे। वहीं, कोहली सचिन से 58 मैच पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इससे पहले कोहली ने सबसे तेज 10 हजार बनाने का रिकॉर्ड भी विराट ने ही तोड़ा था। कोहली ने फिलहाल 250 वनडे मैचों में 59.29 की औसत से 11,977 रन बनाए हैं।