मेलबर्न टेस्ट में जीत के करीब भारत, स्टीव स्मिथ का 5 साल में सबसे खराब प्रदर्शन
दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नहीं चले। उनका खराब फॉर्म जारी है। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने लेग स्टंप उड़ा दिया। स्मिथ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। उसने भारत के खिलाफ 2 रन की मामूली बढ़त हासिल की है। कैमरन ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की थी। दूसरी पारी में दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नहीं चले। उनका खराब फॉर्म जारी है। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने लेग स्टंप उड़ा दिया। स्मिथ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।
सचिन तेंदुलकर मेलबर्न टेस्ट में खराब अंपायरिंग से नाराज, ‘अंपायर्स कॉल’ पर उठाए सवाल; ICC की ये मांग
5 साल में यह पहला मौका है जब स्मिथ ने एक टेस्ट की दोनों पारियों कुल 11 रन से कम रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ ने इस मैच में 8 रन बनाए। पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 11 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इस मामले में स्मिथ का यह दूसरा खराब प्रदर्शन है। वे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट कुल 3 रन ही बना सके थे।
मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। कप्तान टिम पेन (1) को जडेजा ने पंत के हाथों कैच कराया।
India Vs Australia 2nd Test 4th Day Live Cricket Score: यहां जानिए चौथे दिन के खेल के ताजा अपडेट्स
मार्नश लबुशाने को आउट कर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लबुशाने ने 28 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने उनका कैच लिया। उमेश यादव ने दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जो बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बर्न्स ने 4 रन बनाए।
इससे पहले पहली पारी में भारत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 112 और रविंद्र जडेजा ने 57 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
2nd Test, MCG, Melbourne, 25 Dec, 2020
Highlights
मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। उसने भारत के खिलाफ 2 रन की मामूली बढ़त हासिल की है। कैमरन ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की थी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी कर ली है। कमिंस 13 और ग्रीन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 8 रन पीछे हैं। कप्तान टिम पेन (1) को जडेजा ने पंत के हाथों कैच कराया।
भारत को जडेजा ने चौथी और सिराज ने पांचवीं सफलता दिलाई। टीम इंडिया ने मैच पर अब पकड़ बना चुकी है। मैथ्यू वेड 40 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन और युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर अब ऑस्ट्रेलिया को संभालने की जिम्मेदारी है।
दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का खराब फॉर्म जारी है। वे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह ने लेग स्टंप उड़ा दिया। स्मिथ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 64 रन पीछे है। इस सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे स्टीव स्मिथ से कंगारू टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।
मार्नश लबुशाने को आउट कर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लबुशाने ने 28 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने उनका कैच लिया। लबुशाने इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वे मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में भी नहीं चल पाए।
दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता मिल गई है। उमेश यादव ने दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जो बर्न्स को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बर्न्स ने 4 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। दोनों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
टीम इंडिया पहली पारी में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया पर 131 रनों की लीड हासिल की। पहली पारी में भारत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 112 और रविंद्र जडेजा ने 57 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार बॉलिंग कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाना चाहेंगे।
भारत को तीसरे दिन सुबह में दो झटके लगे। रविंद्र जडेजा ने अपने करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। जडेजा 57 रन बनाकर आउट हो गए। स्टार्क की गेंद पर पैट कमिंस ने उनका कैच लिया। तीसरे दिन भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। वे 223 गेंद पर 112 रन बनाकर रनआउट हो गए। जडेजा के करियर का यह 12वां शतक है।