ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे में 51 रन से हराया, टीम इंडिया लगातार दो वनडे सीरीज में हारी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 390 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 338 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने 89 रन बनाए। उन्होंने 87 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। केएल राहुल ने 66 गेंद पर 76 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार (29 नवंबर) को 51 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर, टीम इंडिया लगातार दूसरे वनडे सीरीज में हारी है। दोनों ही सीरीज विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। इसी साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से हार मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 390 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 338 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने 89 रन बनाए। उन्होंने 87 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। केएल राहुल ने 66 गेंद पर 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 36 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोइसेस हेनरिक्स की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। शिखर धवन ने 30 और मयंक अग्रवाल ने 28 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद पर 28 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 389 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 64 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए। मार्नश लबुशेन ने 61 गेंद पर 70 और ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। डेविड वॉर्नर 83 और एरॉन फिंच 60 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिए।
2nd ODI, SCG, Sydney, 29 Nov, 2020
Highlights
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में रविवार (29 नवंबर) को 51 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर, टीम इंडिया लगातार दूसरे वनडे सीरीज में हारी है। दोनों ही सीरीज विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज में हार मिली थी।
भारत को 47वें ओवर में लगातार दो झटके लगे। पैट कमिंस ने पहली गेंद पर रविंद्र जडेजा और दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को आउट कर दिया। जडेजा ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। कमिंस की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लिया। हार्दिक पंड्या ने 31 गेंद पर 28 रन बनाए। हार्दिक ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। भारत को जीत के लिए आखिरी 20 गेंद पर 66 रन बनाने हैं। टीम इंडिया हार के करीब है।
भारत को पांचवां 44वें ओवर में लगा। एडम जम्पा ने केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। राहुल ने 66 गेंद पर 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। राहुल के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 34 गेंद पर 94 रन बनाने हैं।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंंद पर 59 रन बना लिए हैं। इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 11 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी खेल सकते हैं। भारत को जीत के लिए 57 गेंद पर 130 रन चाहिए।
विराट कोहली ने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाया। वे 89 रन बनाकर आउट हुए। जोस हेजलवुड की गेंद पर मोइसेस हेनरिक्स ने उनका कैच लिया। कोहली ने 87 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत को 15 ओवर में जीत के लिए 165 रन बनाने हैं। कोहली के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे हैं। राहुल और पंड्या पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विराट कोहली ने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाया। वे 89 रन बनाकर आउट हुए। जोस हेजलवुड की गेंद पर मोइसेस हेनरिक्स ने उनका कैच लिया। कोहली ने 87 गेंद की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत को 15 ओवर में जीत के लिए 165 रन बनाने हैं। कोहली के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे हैं। राहुल और पंड्या पर बड़ी जिम्मेदारी है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। टीम इंडिया ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। कोहली 78 और राहुल 25 रन बनाकर नाबाद है। भारत को जीत के लिए 18 ओवर में 187 रन बनाने हैं।
भारत को जीत के लिए अभी भी 22 ओवर में 208 रन बनाने हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। कोहली 70 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वे अच्छी शुरुआत को हमेशा बड़ी पारी में बदलते हैं। उनसे टीम को आज एक बड़े शतक की दरकार है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनके करियर का 59वां अर्धशतक है। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। अय्यर 36 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोइसेस हेनरिक्स की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। अय्यर ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए।
भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। कोहली 30 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके बल्ले से 2 चौके और एक छक्का निकला है। दूसरी ओर, अय्यर ने 19 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। मयंक अग्रवाल को पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अग्रवाल ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके लगाए।
भारत को पहला झटका जोस हेजलवुड ने दिया। उन्होंने शिखर धवन को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। धवन ने 5 चौके लगाए। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। धवन के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। उनपर बड़ी जिम्मेदारी है।
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। ओपनर शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने का काम किया है। दोनों ने लगातार चौके लगाए हैं। धवन ने दो और मयंक अग्रवाल ने एक चौका लगाया है। टीम इंडिया को दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 390 रनों का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 4 विकेट पर 389 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 64 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए। मार्नश लबुशेन ने 61 गेंद पर 70 और ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी हैं। टीम ने 45 ओवर में 3 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं। मार्नश लबुशेन और विस्फोटक ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में सक्षम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी 5 ओवरों में कम से कम 50 रन बनाना चाहेगी। ऐसा लग रहा है कि कंगारू टीम फिर से 375 रन के आसपास पहुंच सकती है।
स्टीव स्मिथ 64 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद शमी के हाथों उन्हें कैच कराया। स्मिथ ने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में 62 गेंद पर शतक ठोक दिया। स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में शतक लगाया। उन्होंने इससे पहले सिडनी में 105 और बेंगलुरु में 131 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लगातार दूसरे मैच में शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। वे 80 से ज्यादा रन बना चुके हैं। स्मिथ को आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल शाबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 270 रन से ज्यादा रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वनडे करियर में यह उनका 26वां अर्धशतक है। स्मिथ ने अपनी पारी में अब तक 7 चौके और एक छक्का लगाया है। उन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक लगाया था। इस मुकाबले में भी वो शतक ठोकना चाहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और नए सितारे मार्नश लबुशेन क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। स्मिथ ने पिछले मैच में शतक लगाया था। वे इस मैच में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द एक सफलता चाहिए। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ सकती है।
भारत को दूसरी सफलता 26वें ओवर में मिली। डेविड वॉर्नर 77 गेंद पर 83 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वॉर्नर को श्रेयस अय्यर ने रनआउट कर दिया। उनके बाद मार्नश लबुशेन क्रीज पर आए हैं। लबुशेन को स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभालना होगा।
भारत को पहली सफलता 23वें ओवर में मिली। एरॉन फिंच 60 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। 69 गेंद की पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने उनका कैच लिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 142 रनों की साझेदारी की।
पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में में फिर से भारतीय गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली। लगातार पांचवें मैच में गेंदबाज इस दौरान विकेट नहीं निकाल सके। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 54 रन, ऑकलैंड में 52 और माउंट माउनगुई में 65 रन दिए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में 51 रन और 59 रन दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच ने टीम को लगातार दूसरे मैच में शानदार शुरुआत दी है। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। फिंच के मुकाबले वॉर्नर ज्यादा आक्रामक होकर खेल रहे हैं। 9 ओवर तक फिंच ने 21 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, वॉर्नर ने 33 गेंद पर 37 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला है।
भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने की। शमी ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए। उनके बाद बुमराह ने अपना पहला ओवर मेडन किया। शमी ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। उसके ओपनर संभलकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नश लबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मोइसेस हेनरिक्स, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।
भारत: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी।
दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल मार्कस स्टोइनिस को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। दूसरी ओर, टीम इंडिया ने एक भी बदलाव नहीं किया। ऐसा माना जा रहा था कि नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में रखा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।