IND vs AFG 1st ODI Cricket Match Dharamsala Weather Forecast: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो सुबह से शाम तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

पहाड़ों से घिरे धर्मशाला के इस स्टेडियम में होने वाले एकदिवसीय मुकाबले पर बारिश का खतरा बना हुआ है। एक्यूवेदर के मुताबिक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 50 से 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। वहीं शाम 6 बजे के बाद बारिश का पूर्वानुमान कम होने की संभावना है। तय समय के मुताबिक मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होनी है और 1 बजे मैच का टॉस होगा।

सुबह से रात तक प्रति घंटे क्या है बारिश का पूर्वानुमान?

  • सुबह 7 बजे: 40 प्रतिशत
  • सुबह 8 बजे: 34 प्रतिशत
  • सुबह 9 बजे: 37 प्रतिशत
  • सुबह 10 बजे: 47 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे: 51 प्रतिशत
  • दोपहर 12 बजे: 47 प्रतिशत
  • दोपहर 1 बजे: 49 प्रतिशत
  • दोपहर 2 बजे: 70 प्रतिशत
  • दोपहर 3 बजे: 67 प्रतिशत
  • शाम 4 बजे: 40 प्रतिशत
  • शाम 5 बजे: 34 प्रतिशत
  • शाम 6 बजे: 22 प्रतिशत
  • शाम 7 बजे: 0 प्रतिशत
  • रात 8 बजे: 0 प्रतिशत
  • रात 9 बजे: 0 प्रतिशत
  • रात 10 बजे: 0 प्रतिशत
  • रात 11 बजे: 0 प्रतिशत
  • रात 12 बजे: 0 प्रतिशत

आपको बता दें कि इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को होगा और तीसरा व अंतिम एकदिवसीय मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

रिजर्व: कैस अहमद, सलीम साफी, बशीर अहमद।

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11, एक खिलाड़ी का डेब्यू; यशस्वी या इशान किसे मिलेगी जगह?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून के धर्मशाला में खेला जाएगा। रोहित शर्मा खेलने के लिए फिट हैं। नंबर 3 पर यशस्वी या इशान किसे मौका मिलेगा, इस पर संशय बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर