श्रीलंका की अंडर-19 टीम ने हम्बनटोटा में खेले गए तीसरे यूथ वनडे में भारतीय टीम को एक विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने 2-1 से यूथ वनडे सीरीज अपने नाम की। हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इंडिया U-19 टीम ने वीके विनीत के शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका U-19 ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 291 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की। चार जून 2026 को इसी मैदान पर खेले गए पहले यूथ वनडे इंटरनेशनल को इंडिया U-19 ने 4 विकेट से जीता था, लेकिन छह जुलाई को हुए दूसरे वनडे इंटरनेशनल में उसे आठ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

तीसरे यूथ वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो श्रीलंका U-19 का 40 ओवर में स्कोर आठ विकेट पर 215 रन था। श्रीलंका U-19 को 10 ओवर में 76 रन बनाने थे और उसके सिर्फ दो विकेट गिरना शेष थे। इसके बाद चमिका हीनतिगाला और गिम्हन मेंडिस ने नौवें विकेट के लिए 47 गेंद में 61 रन की साझेदारी की। गिम्हन मेंडिस 22 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए।

चमिका हीनतिगाला सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 गेंद में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका U-19 की ओर से सेनूजा वेकुनागोडा ने भी अर्धशतक लगाया। सेनूजा वेकुनागोडा ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 59 गेंद में 67 रन की पारी खेली। इंडिया U-19 की ओर से अनमोलजीत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अनमोलजीत सिंह ने 8 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। शाविन विनोद 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रहे। मोहित उल्वा ने भी दो विकेट लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने नौ ओवर में 66 रन दे डाले।

श्रीलंका U19 की पारी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं हुई थी। उसने 11.4 ओवर के भीतर 52 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। दिमंता महाविथाना 36 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विमत दिनसारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद सेनूजा वेकुनागोडा और कविजा गमागे ने चौथे विकेट लिए 79 रन की साझेदारी की।

इसके बावजूद श्रीलंका U19 ने 26.4 ओवर में 139 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कितमा विथानापाथिराना और चमिका हीनतिगाला ने श्रीलंकाई पारी संभाली और 41 गेंद में 51 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 190 रन पहुंचा। कितमा विथानापाथिराना 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर जेसन फर्नांडो को अनमोलप्रीत सिंह ने बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। सेतमिका सेनेविरात्ने भी 19 गेंद खेलने के बाद 11 रन बनाकर आउट हो गए।

महिला क्रिकेटरों का 140 वर्षों का इंतजार खत्म, लॉर्ड्स में पहली बार खेलेंगी टेस्ट, भारत-इंग्लैंड मैच बनेगा गवाह

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच महिलाओं का 140 साल का इंतजार खत्म कर देगा। लॉर्ड्स में पहली बार महिलाओं का टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 10 जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)