अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। इंग्लैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय हैं। इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार पुरुषों का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। 1998 में उसने खिताब अपने नाम किया था। तब से इंग्लैंड सिर्फ एक बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। 2022 में उसे भारत से हार मिली थी। भारतीय टीम 2000 के बाद से अब तक हुए 14 में से 11वें फाइनल में खेलेगी। वह पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीती है। वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां होगा?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टॉस कब होगा?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होगा।
  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब से शुरू होगा?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    भारत-इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND U19 vs ENG U19: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बाबर आजम-डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़ सकते हैं पीछे