इसमें कोई शक नहीं है कि वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप बेहद शानदार है और इस टीम में एक से बढ़कर एक पावर हिटर मौजूद हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी चुनौती कैरेबियाई बल्लेबाजों को रोकने की ही रहेगी और टीम के गेंदबाजों को बेहद सावधानी से गेंदबाजी करनी होगा।
वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की कमी नहीं
अब भारत को वेस्टइंडीज के किस बल्लेबाज को रोकने से सबसे ज्यादा फायदा होगा इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया। दिनेश कार्तिक ने कहा कि इस मैच में टॉस जीतना काफी अहम होगा। भारत अगर पहले बैटिंग करता है तो वो कोशिश करेगा कि वो एक बड़ा स्कोर बनाए क्योंकि वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की कोई कमी नहीं है। भारत को पावरप्ले में भी जोरदार बैटिंग करने की कोशिश करनी होगी।
हेटमायर का विकेट होगा सबसे अहम
दिनेश कार्तिक ने इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरे लिए सबसे अहम विकेट शिमरोन हेटमायर होंगे। भारत को उन्हें जल्दी आउट करना होगा। भारत को कोशिश करनी होगी कि स्पिनर्स के आने से पहले वो हेटमायर को आउट कर दें क्योंकि वो स्पिन के खिलाफ भी बेहद खतरनाक हैं। उन्हें पता है कि स्पिनर्स को किस तरह से खेलना है। वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप के सबसे अच्छे बैटर हेटमायर हैं। वो स्पिन और मिस्ट्री स्पिन को भी आराम से खेल सकते हैं तो मेरे लिए की विकेट हेटमायर को होगा। अगर भारत उन्हें जल्दी आउट कर देता है तो मैच को काफी हद तक कंट्रोल कर लेगा।
अकील हुसैन को टीम में किया जा सकता है शामिल
दिनेश कार्तिक ने कोलकाता की पिच के बारे में कहा कि आईपीएल के दौरान ये पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार रहता है, लेकिन लीग मैचों की बात करें तो यहां पर पिच से टर्न मिलता है, वो स्लो हो जाती है। हालांकि यहां रन बनेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि भारत के लिए मैच के लिए वो अपनी टीम में अकील हुसैन को शामिल कर सकते हैं। रोस्टन चेज भी ऑफ स्पिनर हैं और वो भारत को परेशान कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढें
‘हर गेंदबाज के लिए है प्लान, मेरे सभी सैनिक हैं तैयार, भारत के खिलाफ मैच से पहले गरजे डेरेन सैमी
