पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड पर टीम इंडिया की रोमांचक 7 रन की जीत के बाद बदले-बदले से नजर आए। आमिर लगातार भारत के बाहर होने की बात कर रहे थे और यहां तक कि सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के जीतने की भविष्यवाणी भी की थी, लेकिन भारत ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और मैच जीत लिया।
संजू का कैच छोड़कर इंग्लैंड ने की बड़ी गलती
मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड को मिली हार के लिए इस टीम की खराब फील्डिंग को दोषी ठहराया और कहा कि संजू सैमसन का कैच छोड़ने के बाद मैच पूरी तरह से बदलगया। उन्होंने कहा कि हैरी ब्रूक ने इन-फॉर्म बैट्समैन संजू सैमसन का कैच छोड़ा जिससे नतीजे में फर्क पड़ा। आमिर ने आगे कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने कंप्लीट क्रिकेट खेला और जीत हासिल की। जीत का श्रेय पूरी तरह से भारत को जाता है।
भारत ने कंप्लीट क्रिकेट खेला और मैच जीता
मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि अगर आप इन-फॉर्म बैटर का कैच छोड़ते हैं, तो ऐसा होता है। जब आप 15 रन पर कैच छोड़ते हैं और वह 35 बॉल पर 90 रन बनाता है तो इससे फर्क पड़ता है। आखिर में आप सिर्फ सात रन से हारे। आमिर ने कहा कि दोनों टीमों का बॉलिंग अटैक एक जैसा था, बस जसप्रीत बुमराह में ही एक बड़े अंतर थे। उन्होंने बहुत ज्यादा दवाब में मौके भुनाने के लिए अक्षर पटेल की भी तारीफ की।
अक्षर पटेल ने लपके दो बेहतरीन कैच
आमिर ने अपने एनालिसिस के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड की फील्डिंग दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर थी। कुल मिलाकर बुमराह को छोड़कर दोनों टीमों की बॉलिंग काफी एक जैसी दिखी। उन्होंने आगे कहा कि हैरी ब्रूक ने एक इन-फॉर्म बैटर का कैच छोड़ा जबकि अक्षर पटेल ने दो शानदार कैच लिए। हैरी ब्रूक और विल जैक्स बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे थे। अगर वो कैच नहीं लिए गए होते, तो इंग्लैंड एक ओवर पहले टारगेट चेज कर सकता था।
ये खबरें भी पढ़ें
फाइनल के लिए कैसी होनी चाहिए भारत की प्लेइंग 11, वीरेंद्र सहवाग ने बताया; वरुण को किया सपोर्ट
