टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे और इसमें जगह बनाने वाली टॉप 8 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएगी। सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने जगह बनाई है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। अब अगले दौर में यानी सेमीफाइनल कौन पहुंचेगा ये कहना मुश्किल है क्योंकि सभी टीमें अच्छी है और अपने दिन में किसी को भी हराने का दम रखती हैं।
संजय बांगड़ ने भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान पर लगाया दांव
सुपर 8 मुकाबले शुरू होने से पहले कयासों का दौड़ जारी है और सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि कौन-कौन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इनमें अब युजवेंद्र चहल, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, वरुण एरोन, संजय बांगड़, सबा करीम जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं।
इनमें से टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका पहले ग्रुप से जबकि दूसरे ग्रुप से पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम पहुंच सकती है। उन्होंने ये बातें स्टार स्पोर्ट्स पर कही।
पुजारा ने टॉप 4 के लिए भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को चुना
भारत के सीनियर स्पिनर चहल ने जिन टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई उसमें भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं तो वहीं कैफ ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड व न्यूजीलैंड की टीम टॉप 4 में पहुंच सकते हैं।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान पर अपना दांव लगाया जबकि सबा करीम ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका को सेमीफाइनल के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स के द्वारा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
- युजवेंद्र चहल: भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
- चेतेश्वर पुजारा: भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड
- मोहम्मद कैफ: भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
- वरुण एरोन: भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान
- संजय बांगड़: भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान
- सबा करीम: भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका
ये खबरें भी पढ़ें
सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
संजू की वापसी मुश्किल, डक की हैट्रिक के बाद भी अभिषेक करेंगे ओपन; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
